होमWellnessHome Remediesसिगरेट पीने से 13 लाख लोगों की हो रही मौत, इन आसान...

सिगरेट पीने से 13 लाख लोगों की हो रही मौत, इन आसान तरीकों से छुड़ाए तलब

Home Remedies To Quit Smoking: भारत में सिगरेट पीने की वजह से हर साल लगभग 13 लाख से 13.5 लाख (1.35 मिलियन) से अधिक लोगों की मौत होती है.

Home Remedies To Quit Smoking: आज के समय में सिगरेट पीने की लत सिर्फ बड़ों में नहीं बल्कि हर उम्र के बच्चों में देखी जाती है. ये आदतें बच्चें कहीं से भी पकड़ लेते हैं. बड़ों की देखा-देखी, सोशल मीडिया या फिर किसी से भी ये आदते बच्चे आसानी से पकड़ लेते हैं. इन आदतों की लत आसानी से लग तो जाती है लेकिन छुड़ानी बहुत मुश्किल है. इसलिए अगर आपके घर में या फिर बड़ों में इस प्रकार की आदतें है तो आप कुछ आसान तरीकों से इन आदतों को छुड़वा सकते हैं.

भारत में सिगरेट पीने की वजह से हर साल लगभग 13 लाख से 13.5 लाख (1.35 मिलियन) से अधिक लोगों की मौत होती है. इसके अलावा सिगरेट गंभीर बीमारियों को भी बुलावा देता है, जैसे- कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, दिल की बीमारी और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी को जन्म देता है. वहीं बता दें कि भारतम में 10 करोड़ से अधिक लोग धूम्रपान करते हैं, और यह देश में तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और निर्माता है. इसके सेवन से न सिर्फ बीमारियां आती है बल्कि ये आर्थिक नुकासन का भी कारक है.

सिगरेट में क्या होता है?

बता दें कि सिगरेट में तंबाकू के अलावा 7,000 से अधिक रसायन, 250 विषैले पदार्थ और 70 से अधिक कैंसरकारी तत्व पाए जाते हैं. मुख्य घटकों में लत लगाने वाला निकोटीन, फेफड़ों में जमने वाला टार, और जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस शामिल है. यह धुआं आर्सेनिक, अमोनिया, और कैडमियम जैसे हानिकारक पदार्थों से भरा होता है.

सिगरेट क्रेविंग को इन तरीकों से कहें बाय

अश्वगंधा या जिनसेंग: अश्वगंधा या जिनसेंग पाउडर निकोटीन की लालसा को कम करने में मदद करता है. यह तनाव और चिंता को कम कर शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को बैलेंस करता है. इसे सुबह दूध में मिलाकर लिया जा सकता है.

हल्दी और शहद: सिगरेट की लत को कम करने के लिए हल्दी और शहद का सेवन भी लाभकारी होता है. रोजाना सुबह एक चम्मच शहद में हल्दी मिलाकर लें. हल्दी का एक छोटा टुकड़ा खाली पेट चबाना भी फायदेमंद हो सकता है.

अदरक और आंवला: जब भी सिगरेट की तलब लगे, अदरक के छोटे टुकड़ों पर नींबू और काला नमक छिड़क कर चबाएं. इससे निकोटीन की इच्छा कम होती है. इसी तरह सूखे आंवले का सेवन भी किया जा सकता है.

तुलसी: सिगरेट की लत को छुड़ाने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन भी लाभदायक माना जाता है. तुलसी के पत्तों में एंटी-स्ट्रेस गुण होते हैं. सुबह-शाम तुलसी के 2-3 पत्ते चबाने से सिगरेट की तलब धीरे-धीरे कम होने लगती है.

सौंफ और मिश्री: सिगरेट पीने की आदत को बदलने के लिए सौंफ और मिश्री को मिलाकर चबाएं. ये निकोटीन की क्रेविंग को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: पीरियड्स क्रैम्प्स से 19 साल की लड़की की गई जान! पेन किलर की बजाए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments