होमWellnessHome Remediesपीरियड्स क्रैम्प्स से 19 साल की लड़की की गई जान! पेन किलर...

पीरियड्स क्रैम्प्स से 19 साल की लड़की की गई जान! पेन किलर की बजाए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज

Home remedies for period cramps: कर्नाटक के तुमकुरु में एक 19 साल की लड़की की पीरियड्स के दर्द की वजह से मौत हो गई.

Home remedies for period cramps: टीनएजर्स लड़कियां हो या फिर बड़ी महिला हर किसी को पीरियड क्रैम्प की शिकायत रहती है. पीरियड क्रैम्प यानि पीरियड्स में होने वाला दर्द. ये दर्द डेली लाइफ की एक्टिविटी में भी रूकावटें डालता है. इसलिए कई लोग दर्द को कम करने के लिए मेडिसिन का सहारा लेते हैं. लेकिन ये सेहत के लिहाज से सही नहीं मानी जाती.

वहीं अगर हम अगर हम आपको कहें कि क्या पीरियड्स के इस दर्द से किसी की जान जा सकती है, तो क्या आप यकीन करेंगे? बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के तुमकुरु में एक 19 साल की लड़की की पीरियड्स के दर्द की वजह से मौत हो गई. पीरियड्स का दर्द आमतौर पर जानलेवा नहीं होता. लेकिन अगर दर्द बहुत ज्यादा हो या डेली लाइफ को इफेक्ट करें, तो इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. इसीलिए अगर आपको भी पीरियड्स में सहन न होने वाले क्रैम्स आते हैं, दर्द होता है तो आप कुछ घरेलु इलाज की मदद से इसे कम कर सकते हैं.

पेन किलर की बजाए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज

हॉट वाटर बैग या हीटिंग पैड का प्रयोग

पीरियड में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप हॉट वाटर बैग या फिर हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपको मार्किट में आसाना से मिल जाएगी. मार्किट में किसी भी मेडिकल स्टोर से इसे आप खरीद सकते हैं. ये हीटिंग पैड आपके मसल्स को आराम देकर दर्द कम करेंगे. अगर मार्किट में आपको ये न मिले तो आप गर्म पानी से सिकाई भी कर सकते हैं. पुराने जमाने में घर में बड़े-बूढ़ें गर्म पानी को कांट की बोतल में भरकर पेट में दर्द वाली जगह पर सिकाई किया करते थे. ये उपाय आपको दर्द में आराम जरूर देगा.

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज

पीरियड में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. जी हां, ये आपके दर्द में आराम देने में मदद करेगा. एक्सरसाइज को चुनते समय ध्यान रखें कि बहुत अधिक मुड़ने, या फिर बैठने-उठने वाली एक्सरसाइज न करें. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, प्राणायाम, या हल्की-फुल्की वॉक कर सकते हैं. एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक रसायन निकलता है, जो नेचुरल पेन किलर का काम करता है.

स्ट्रेस न लें

पीरियड के दौरान अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए. ऐसे में दर्द ओर बढ़ता है. अपने मूड को सही रखें और कोशिश करें कि ऐसी एक्टिविटी करें जिससे खुशी का अनुभव हो. अपने मूड को खुश रखें. किसी न किसी एक्टिविटी में लगे रहें.

ऑयल मसाज

कई बार दर्द में मसाज करने से भी आराम मिलता है. इसिलए अगर आपको बहुत अधिक पेन हो रहा है तो आप ऑयल मसाज करवा सकती हैं. घर में मम्मी या फिर किसी दोस्त से कहकर ऑयल मसाज कराएं. लेकिन ध्यान रहें कि हल्के हाथों से मसाज करनी है. इसके लिए आप नारियल का तेल या फिर सरसों के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

पीरियड में खासतौर पर डाइट का ध्यान भी रखा जाता है. डाइट में तला-भुना खाने से परहेज करें. इनकी बजाए खूब पानी पिएं, बल्कि लिक्विड डाइट अधिक लें. ऐसी बैलेंस्ड डाइट लें, जो न्यूट्रीशनल वैल्यू को पूरा करें. वहीं अपने खाने में नमक की मात्रा का भी ध्यान रखें. क्योंकि अधिक नमक का सेवन फ्लूइड रिटेंशन को बढ़ा देता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या होती है.

यह भी पढ़ें: उल्टी-दस्त होने पर बच्‍चे को दूध दें या नहीं? फॉलो करें ये रूटीन, जल्द मिलेगा आराम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments