होमWellnessHome Remediesउल्टी-दस्त होने पर बच्‍चे को दूध दें या नहीं? फॉलो करें ये...

उल्टी-दस्त होने पर बच्‍चे को दूध दें या नहीं? फॉलो करें ये रूटीन, जल्द मिलेगा आराम

Diarrhea Home Treatment: बच्चों में डायरिया, दस्त, डिहाइड्रेशन, लू लगने पर उन्हें दूध से बनी चीजों का सेवन कम करें.

Diarrhea Home Treatment: गर्मियों में उल्टी, दस्त और डायरिया की समस्या आम है. तेज धूप, गर्मी के कारण शरीर का टेंपरेचर बिगाड़ जाता है. वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के तरीकें अपनाते हैं. जैसे, गर्मी से राहत पाने के लिए वह बाहर से तुरंत आकर एसी, पंखे में बैठ जाते हैं, ठंडा पानी पीते हैं. लेकिन आप इस तरह की छोटी-छोटी गलती से अपनी सेहत बिगाड़ लेते हैं.

गर्मी हो या ठंड बच्चों को हर मौसम में खास ख्याल की जरूरत होती है. क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी बड़ों की तुलना में कमजोरी होती है. उनका शरीर बाहरी तापमान में बदलाव के अनुसार जल्दी ढल नहीं पाता. इस कारण उन्हें डिहाइड्रेशन, लू, सर्दी-जुकाम, संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक होता है. इसलिए गर्मी के मौसम में बच्चों को देखभाल की जरूरत ज्यादा होती है.

बच्चों की तबीयत खराब होने पर क्या करें?

दूध का सेवन बंद करें

बच्चों में डायरिया, दस्त, डिहाइड्रेशन, लू लगने पर उन्हें दूध से बनी चीजों का सेवन कम करें. क्योंकि बच्चों की सेहत के लिए सबसे पहले दूध ही याद आता है, लेकिन दूध में मौजूद लैक्टोज और वसा पचने में भारी होते हैं. वह आसानी से पच नहीं पाते इसलिए इन समस्या में बच्चों को दूध का सेवन बंद कर दें. और हल्का भोजन ही दें.

हल्का खाना खिलाएं

डायरिया, दस्त, डिहाइड्रेशन की समस्या में बच्चों को हल्का खाना दें. एक बार में ज्यादा खाना खानें को न दें. बाहर के खाने को अवॉइड करें. क्योंकि गर्मी के दिनों में गर्म वातावरण में खाना जल्दी खराब हो जाता है. वहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि बाहर का खाना सही होगा. इसलिए इन समस्याओं में बाहर की बजाए घर का बना खाना चावल, सलाद, दही, लस्सी, मूंगदाल की खिचड़ी जैसे खाने का सेवन फायदेमंद होगा.

पानी पिलाते रहें

डायरिया, दस्त, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या में शरीर कमजोर हो जाता है, और शरीर से पानी के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं. इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें. बच्चे को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ORS का घोल पिलाएं. घर पर नमक और चीनी वाला पानी बच्चों को दें. नारियल पानी पीने को दें.

केला खिलाएं

बच्चे को डायरिया, दस्त, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या होने पर पका केला खिला दें. इससे पेट सेट हो जाता है और तुरंत एनर्जी मिलती है. हालांकि जब उल्टी दस्त कम हो जाए तभी केला खाने को दें.

छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

  • गर्मियों में बच्चों को धूप और पसीने में आइसक्रीम खिलाने से बचें.
  • तेज धूप में बच्चों को बाहर न खेलने दें.
  • बच्चों को भरपूर पीना और लिक्विड देते रहें.
  • बाहर का खाना और जंक फूड से दूर रखें.
  • ज्यादा से ज्यादा फल सब्जिया खिलाएं.
  • डाइट में चावल, मूंगदाल की खिचड़ी, ओटमील, दलिया, ब्रेड, उबले हुए आलू शामिल करें.
  • खानें में दही शामिल करें. दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो पेट में गुड और बैड बैक्टीरिया के बैलेंस रखते हैं.

यह भी पढ़ें: स्क्रीन के इस्तेमाल से हो रही जलन, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, आंखों की हर समस्या में कारगर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments