होमHealth News2026 के अंत तक हर जिले में Blood Bank! सरकार का बड़ा...

2026 के अंत तक हर जिले में Blood Bank! सरकार का बड़ा मिशन शुरू

Blood Banks: देश में हर जरूरतमंद मरीज को समय पर सुरक्षित खून मिल सके इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

Blood Banks: देश में हर जरूरतमंद मरीज को समय पर सुरक्षित खून मिल सके इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक की, जिसमें ब्लड बैंक और ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई.

यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने की. देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया.

इन प्लेटफॉर्म के डेटा का किया गया इस्तेमाल

बैठक में ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाओं के हर महत्वपूर्ण पहलू की विस्तार से जांच की गई. इसमें लाइसेंसिंग, ब्लड डोनेशन, जांच प्रक्रिया, स्टोरेज और वितरण से लेकर रिकॉर्ड रखने तक की पूरी व्यवस्था का आकलन किया गया. इसके लिए eRaktKosh, CDSCO और ब्लड बैंक मैनेजमेंट सिस्टम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के डेटा का उपयोग किया गया.

समीक्षा में यह सामने आया कि कई राज्यों ने अच्छा काम किया है, लेकिन अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं. देश के लगभग 10% जिलों में अभी भी ब्लड सेंटर नहीं हैं, जो एक बड़ी चिंता का विषय है. साथ ही कई ब्लड बैंक अभी तक डिजिटल सिस्टम से नहीं जुड़े हैं, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग में दिक्कत आती है.

दिसंबर तक हर जिले में होगा ब्लड सेंटर

सरकार ने स्पष्ट लक्ष्य तय किया है कि दिसंबर 2026 तक हर जिले में कम से कम एक ब्लड सेंटर हो और हर नागरिक को समय पर सुरक्षित खून मिल सके. इसके लिए राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लाइसेंसिंग प्रक्रिया को मजबूत करें, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दें और ब्लड डोनेशन कैंप्स को बेहतर तरीके से आयोजित करें.

इसके अलावा, आधुनिक जांच तकनीकों को अपनाने और ब्लड के बेहतर उपयोग के लिए कंपोनेंट सेपरेशन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. सरकार चाहती है कि सभी ब्लड बैंक eRaktKosh और BBMS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से पूरी तरह जुड़ें, ताकि पारदर्शिता और ट्रैकिंग बेहतर हो सके.

बैठक में यह भी कहा गया कि जिन लोगों में संक्रमण (TTI) पाया जाता है, उन्हें समय पर इलाज से जोड़ना बेहद जरूरी है. इसके लिए रेफरल सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा.इस पूरी योजना को लागू करने के लिए एक तय समयसीमा के साथ एक्शन प्लान बनाया गया है, जिसकी हर महीने और हर तिमाही समीक्षा की जाएगी.

हर जरूतमंद को मिलेगा सुरक्षित खून

इसमें नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, राज्य स्तरीय संस्थाएं, CDSCO और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मिलकर काम करेंगे. सरकार का साफ संदेश है कि देश में एक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी ब्लड ट्रांसफ्यूजन सिस्टम तैयार किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सही समय पर सुरक्षित खून मिल सके.

यह भी पढ़ें: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा! क्यों हुआ ऐसा? डॉक्टर ने दी चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments