होमHealth Newsसिर में निकल आए सींग, ये किस कंडिशन के कारण होता है?...

सिर में निकल आए सींग, ये किस कंडिशन के कारण होता है? डॉक्टर ने बताया

Sebaceous Horn: आपने फिल्मों में एक ऐसा कैरेक्टर जरूर देखा होगा जिसके सिर पर सींग उगे होते हैं. अगर ऐसा सच में हो तो क्या आप विश्वास करेंगे? शायद नहीं.

Sebaceous Horn: आपने फिल्मों में एक ऐसा कैरेक्टर जरूर देखा होगा जिसके सिर पर सींग उगे होते हैं. अगर ऐसा सच में हो तो क्या आप विश्वास करेंगे? दरअसल ऐसी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां एक व्यक्ति से सिर पर सींग उगे हुए दिखाई दिए. हालांकि ये मामला 7 साल पुराना है लेकिन इस समय इसकी काफी चर्चा हो रही है.

जानकारी के अनुसार तस्वीर में वायरल हो रहे व्यक्ति का नाम श्याम लाल बताया गया. हैरानी होगी कि श्याम लाल के माथे के बीच ठीक 4 इंच लंबा और एक असली सींग निकल आया. अब ऐसा किस कंडिशन के कारण हुआ. इसे क्या कहा जाता है. इसपर एक्सपर्ट ने जानकारी दी. चलिए जानते हैं.

क्या है ये बीमारी और क्यों होती है?

डॉक्टर नरेंद्र निकुंभ जो स्किन स्पेशियलिस्ट हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करी और इस बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इसे डेविल्स हॉर्न यानी शैतानी सींग कहा जाता है. लेकिन डॉक्टर्स इसे सेबेसियस हार्न या फिर क्यूटेनियस हार्न कहते हैं. ये एक बहुत ही दुर्लभ कंडिशन है. जो कम दिखने वाली स्थिती है.

जानकारी के अनुसार इस कंडिशन में सख्त सींग जैसे उभर के निकल आते हैं. यह त्वचा का एक ट्यूमर जैसा उभार है और दिखने में बिल्कुल किसी जानवर के सींग जैसा लगता है. आपको बता दें कि ये शरीर के ऐसी जगहों पर होता है जहां हमारा कॉन्टैक्ट सीधे धूप से होता है. यानी चेहरा, माथा, कान या फिर हाथों पर. इन जगहों पर धूप सीधे हमारे कॉन्टैक्ट में आती है.

क्यों होती है क्यूटेनियस हॉर्न का कारण

तो बता दें कि जो लोग अधिक देर तक धूप में रहते हैं, केराटिन का जमा होना, पुरानी चोट हो या फिर पुराना और गहरा घाव हो, मस्सा हो. जिसके कारण ये कंडिशन हो सकती है. वहीं जब ऐसी कंडिशन होती है तो स्किन पर एक सख्त, पीला या फिर भूरा रंग दिखाई देता है. यही इसके लक्षणों में से है. वहीं इसके असर की अगर बात की जाए तो इसका आकार तो लकड़ी जैसा होता है. साथ ही नाखून जैसा सख्त होता है. हालांकि इसमें दर्द नहीं होता, लेकिन ये धीरे-धीरे ही बढ़ता है. कई बार ये 4-5 इंच तक लंबा हो सकता है.

कैसे इससे बचा जा सकता है?

अब इससे बचने के तरीकों पर अगर बात की जाए तो सेबेसियस से बचने के लिए आप अगर धूप में निकलें तो अपने चेहरे को अच्छे से ढंकें. या फिर सनस्क्रीम जरूर लगाएं. अगर शरीर में किसी तरह की गांठ महसूस हो रही हो तो उसे इग्नोर न करें, कभी भी किसी गांठ या सींग को खुद काटने या फोड़ने की कोशिश न करें. स्किन की रेगुलर जांच करवाते रहें.

यह भी पढ़ें: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा! क्यों हुआ ऐसा? डॉक्टर ने दी चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments