होमDietडायबिटीज की समस्या में Mango खाने से शुगर कैसे रहेगा कंट्रोल? एक्सपर्ट...

डायबिटीज की समस्या में Mango खाने से शुगर कैसे रहेगा कंट्रोल? एक्सपर्ट ने बताए तरीकें

Mango In Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं? बड़ा सवाल, आर्टिकल में जानें डायबिटीज के मरीज कैसे खाएं आम.

Mango For Diabetes: गर्मियों में आम का खूब क्रेज देखा जाता है. हर दूसरा इंसान आम का शौकीन होता है. वहीं अगर बात करें डायबिटीज के मरीजों की तो क्या वह गर्मियों में आम का सेवन कर सकते हैं या फिर सिर्फ दूर से आम को ताकते रहें. तो आपके हर सवालों का जवाब इस आर्टिकल में हैं.

डायबिटीज और खाने का सीधा सा संबंध है कि जिन फलों या फिर खानों में मीठा हो उसे मरीजों को देने से मन किया जाता है. इसलिए कई बार डायबिटीज के वे मरीज जिन्हें आम खाना पसंद है तो वो आम का सेवन किस प्रकार से कर सकते हैं. इसके लिए लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ने एक तरीका बताया है जिसमें वह बता रहे हैं कि डायबिटीज के मरीज आम का सेवन किन तरीकों से कर सकते हैं, जिससे शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा और मरीज आसानी से आम का सेवन कर सकेगा.

लाइफस्टाइल एक्सपर्ट का सुझाव | Can Mango Eat Diabetic Patients

इंटीग्रेटिव लाइफस्टाइल एक्सपर्ट Luke Coutinho ने डायबिटीज मरीज के लिए कुछ तरीके बताए हैं जिससे मरीज का शुगर लेवल नहीं बढ़ेंगा और वह आसानी से आम का सेवन कर पाएगा. एक्सपर्ट ने कहा कि मरीजों को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें समझदारी के साथ आम का सेवन करना है. एक्सपर्ट ने बताया कि

अगर आपकी शुगर कंट्रोल में नहीं है, या आप जरूरत से ज्यादा आम खा रहे हैं, खासकर रात में, तो यह नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन अगर आप संतुलन बनाए रखें, तो आम को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है.

पोषक तत्वों का खजाना Mango

आम में नेचुरल शुगर होती है इसिलए डायबिटीज के मरीजों को आम के सेवन से परहेज करने को कहा जाता है. लेकिन इसमें नेचुरल शुगर के साथ-साथ कई पोषक तत्वों का खजाना भी शामिल होता है. इसमें मैंगिफेरिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जिसे एंटी-डायबिटिक गुणों के लिए जाना जाता है. यानी सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर को नुकसान पहुंचाने के बजाय फायदा दे सकता है.

डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

संतुलित तरीके से खाएं: लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ने बताया कि आम को संतुलित तरीके से खाने से शुगर लेवल कंट्रोल की जा सकती है. इसे अकेले खाने की बजाए इसमें मेवे, बीज या दही के साथ सुंतलित तरीके से खाएं. इस तरीके से अचानक से शुगर लेवल नहीं बढ़ेंगी और शुगर भी कंट्रोल में रहेगी, और ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज होता है. यही तरीका आम खाने को ज्यादा सुरक्षित बनाता है.

मात्रा और समय: आम खाने का दूसरा तरीका है उसकी मात्रा और समय का ध्यान रखना. आम में नेचुरल शुगर होती है इसलिए इसमें एक बार में ज्यादा नहीं खाना चाहिए. हर व्यक्ति का शुगर लेवल अलग होता है, इसलिए एक बार में खाने की बजाए थोड़ा-थोड़ा करके खाया जा सकता है. देर रात आम खाना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि उस समय शरीर की प्रोसेसिंग धीमी हो जाती है.

बता दें कि डायबिटीज में आम पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन लापरवाही के साथ खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसिलए कुछ तरीकों और सावधानी के साथ खाना चाहिए. सही मात्रा, सही समय और सही तरीके के साथ आप आम का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पानी की कमी को पूरा करेगा कच्चा प्याज और ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments