होमDietपानी की कमी को पूरा करेगा कच्चा प्याज और ये फूड्स, आज...

पानी की कमी को पूरा करेगा कच्चा प्याज और ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Best food and drink for hydration: तेज गर्मी, लू और धूप का असर सीधा हमारी सेहत पर होता है. इसलिए गर्मियों में सेहत का सही रहना जरूरी होता है.

Best food and drink for hydration: गर्मीी का मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसलिए आपकी डाइट भी ऐसी ही होनी चाहिए जिनके सेवन से आपके शरीर में पानी की पूर्ति पूरी हो सके. वैसे तो कई लोग पानी की कमी को पूरी करने के लिए दिनभर नींबू-पानी और तरह-तरह के जूस का सेवन करते रहते हैं. लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी के साथ-साथ अन्य जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो सकेगी.

तपती गर्मी, धूप और लू से बचाने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है. तेज गर्मी, लू और धूप का असर सीधा हमारी सेहत पर दिखाई देता है. इसलिए गर्मियों में सेहत का सही रहना बेहद जरूरी होता है. गर्मी, धूप और लू के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे जिससे थकान, चक्कर आना, कमजोरी और कई बार हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं परेशान करती है. इसलिए गर्मियों के दिनों में सिर्फ पानी पीना ही नहीं बल्कि पानी के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी लेने चाहिए.

अंदर से ठंडा रहेगा शरीर

कच्चे आम का नमक वाला पानी (देसी इलेक्ट्रोलाइट): कच्चे आम का नमक वाला पानी भी लू से बचने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. आम में विटामिन C, A, फाइबर, और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो गर्मियों में लू से बचाता है, पाचन सुधारता है और इम्युनिटी बढ़ाता है. कच्चे आम का नमक वाला पानी बनाने के लिए आम को उबाल ले, उसके बाद उसका गूदा निकाल ले. इसमें पानी, नमक और थोड़ा सा जीरा मिलाकर शरबत तैयार कर लें. इसे अपनी जरूरत के हिसाब से पिएं.

मखाने का सेवन: गर्मियों में मखाना शरीर को ठंडक और पोषण देने वाला एक बेहतरीन सुपरफूड है. इसे दही के साथ रायता बनाकर, हल्का भूनकर, या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है. पाचन और पेट की ठंडक के लिए दही-मखाने का रायता का सेवन सबसे सही माना जाता है. मखाने में हाई प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी है.

कच्चे प्याज का सेवन: कच्चे प्याज का सेवन एक देशी तरीका है. पहले के समय में लोग कच्चे प्याज का सेवन किया करते थे. प्याज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को लू से बचाते हैं. इसे आप सलाद के रूप में आसानी से खाने के साथ खा सकते हैं. प्याज में सल्फर कंपाउंड, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर का तापमान बैलेंस रखने में मदद करते हैं.

फालसा के फल का सेवन: फालसा का फल बहुत कम लोग ही जानते हैं. इस फल के सेवन से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है. साथ ही ये पाचन सुधारने और आयरन/विटामिन की कमी पूरी करने के लिए जाना जाता है. इसे ‘इंडियन शरबत बेरी’ भी कहते हैं. इस छोटे से फल में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. फालसा का फल सीधे धोकर काला नमक लगाकर, या इसका ताज़ा शरबत/जूस बनाकर पी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शुरू हो गई गर्मी, एनर्जी बूस्टर से कम नहीं ये जूस, रोजाना एक गिलास का करें सेवन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments