होमDietशुरू हो गई गर्मी, एनर्जी बूस्टर से कम नहीं ये जूस, रोजाना...

शुरू हो गई गर्मी, एनर्जी बूस्टर से कम नहीं ये जूस, रोजाना एक गिलास का करें सेवन

Which Best Juice In Summer: गर्मियों के दिनों में जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम भी करता है. गर्मियों में किन फलों का जूस पीना सही रहेगा?

Which Best Juice In Summer: गर्मियां शूरू हो चुकी हैं, वहीं कहीं लोग इस बात को लेकर परेशान होंगे कि गर्मियों में कौन-सा जूस पीना सेहत के लिहाज से सही रहेगा. जूस पीने में हल्का और आसानी से पचने वाला होता है. इसिलए कई लोग इसका सेवन करना सही मानते हैं. जूस में कई जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.

वहीं गर्मियों के दिनों में जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम भी करता है. इसलिए जो लोग इस बात को लेकर परेशान है कि गर्मियों में किन फलों का जूस पीना सही रहेगा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि गर्मियों में किन फलों का जूस पीना चाहिए. गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. वहीं जूस शरीर में तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. इसिलए जिन लोगों को गर्मी में वीकनेस फील होती है. उन्हें जूस का सेवन जरूर करना चाहिए.

गर्मियों में इन फलों का सेवन रहेगा फायदेमंद

तरबूज का जूस: तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है. इसके जूस का सेवन गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. तरबूज में विटामिन ए, सी और पोटेशियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करके उन्हें बीमारियों से लड़ने लायक बनाते हैं. तरबूज का जूस बनाने के लिए सबसे पहले उसे धोकर काट लें और उसके छिलके हटा लें. तरबूज के बीज निकाल लें ताकि जूस का स्वाद कड़वा न हो. इसके बाद इसे ब्लेंडर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें स्वाद के लिए पुदीना के पत्ते, नींबू का रस, और काला नमक डालें. ये नेचुरल इतना मीठा होता है कि इसमें चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर मन करें तो इसमें आप चाट मसाल भी डाल सकते हैं.

आंवला का जूस: आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं. गर्मियों के दिनों में शरीर जल्दी बीमारी पकड़ लेता है. इसलिए गर्मियों के दिनों में शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला खाना फायदेमंद रहेगा. वहीं इसके जूस का सेवन शरीर के लिए किसी अमृत के समान है. इसे बनाने के लिए 4-5 ताज़े आंवलों को धोकर, काटकर उनके बीज निकाल दें और मिक्सर में थोड़ा पानी (1 कप) डालकर पीस लें. इस मिश्रण को एक महीन कपड़े या छन्नी से छानकर जूस निकालें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काला नमक, नींबू का रस, या थोड़ा शहद मिला सकते हैं.

नींबू पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक: नींबू-पुदीना गर्मियों में आने वाले फल हैं. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और आयरन भी पाए जाते हैं. इसे बनाने के लिए ठंडे पानी में नींबू के रस को मिला लें. इसमें स्वाद के लिए काला नमक, भुना जीरा और चीनी या शहद भी मिला लें. नींबू-पुदीना शरीर को हाइड्रेट रखेगा, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: नाश्ता हो रहा स्किप? ऐसे बनाएं झटपट बनने वाला हेल्दी नाश्ता, सिर्फ लगेगी 2 मिनट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments