होमWellnessFitnessगर्मियों में Yoga-Exercise के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं हो...

गर्मियों में Yoga-Exercise के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं हो जाएगी हीट स्ट्रोक की समस्या

Summer Yoga Tips: गर्मियों में योग करते समय खाली पेट रहना, या फिर ज्यादा देर तक धूप में योग करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

Summer Yoga Tips: गर्मी हो या फिर सर्दी एक्सरसाइज फिट रहने के लिए की जाती है. लेकिन हर मौसम में एक्सरसाइज को करने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना होता है. गर्मी में फिट रहना है और एक्सरसाइज करनी है तो एक्सरसाइज से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि एक्सरसाइज से पहले किन बातों को ध्यान में रखना होता है.

गर्मियों में योग करते समय खाली पेट रहना, या फिर ज्यादा देर तक धूप में योग करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसिलए इन बातों के साथ-साथ आपको कुछ अन्य बातों का भी ख्याल रखना होगा चलिए जानते हैं.

गर्मियों में योग करने का सही तरीका

सुबह खाली पेट योग करना: कहा जाता है सुबह-सुबह खाली पेट योग करना सही होता है, लेकिन ये बात गर्मियों के दिनों में लागू नहीं होती. गर्मियों के दिनों में सुबह खाली पेट योग नहीं करना चाहिए. क्योंकि सुबह के समय शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है. वहीं बिना कुछ खाएं-पिएं योग करने से शरीर पर भार पड़ सकता है. जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्या महसूस हो सकती है. इसलिए योग करने से कुछ समय पहले हल्का पानी या फिर जूस जैसी ड्रिंक्स का सेवन कर लें जिससे शरीर को थोड़ी एनर्जी मिल जाए.

तेज धूप में योग करना: गर्मियों के दिनों में सुबह ही वातावरण गर्म हो जाता है. वहीं योग करने के लिए धूप की बजाए ठंडी और छायादार जगह का इस्तेमाल करें. धूप में योग या एक्सरसाइज करने से शरीर में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है.

पानी कम पीना: गर्मियों के दिनों में शरीर से पानी पसीना बनकर अपने आप निकलने लगता है. जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए हो सके तो योग करने से पहले शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी दें और योग करने के कुछ देर बाद भी भरपूर मात्रा में पानी पिएं. अगर शरीर हाइड्रेडेट रहेगा तो योग भी बेहतर तकीके से हो पाएगा.

सही समय का चयन करें: एक्सरसाइज और योग करने के लिए सही समय का चयन करें. ऐसे समय में योग न करें जब ज्यादा धूप हो या फिर दोपहर के समय एक्सरसाइज न करें. क्योंकि गर्म वातावरण में एक्सरसाइज-योग करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसिलए सुबह और शाम का समय ही एक्सरसाइज के लिए चुनें.

इन बातों पर करें अमल

  • अगर आपको योग करते समय कमजोरी महसूस हो, या फिर लगे कि आज शरीर थका-थका है तो योग न करें. वहीं थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्या दिखने पर तुरंत योग करना बंद कर दें. इस स्थिति के दिखने पर योग करना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है.
  • गर्मियों के दिनों में योग करते समय टाइट या भारी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसे कपड़ों का चयन करें जो हल्के, ढीले और हवादार हों. योग करते समय शरीर में पसीना आता है, इसलिए जिन कपड़ों में हवा आसानी से आर-पार हो सके वैसे कपड़े पहनें.
  • हल्के और आसान एक्सरसाइज करें. हैवी एक्सरसाइज करने से शरीर पर जोर पड़ सकता है, जिससे चक्कर आना या फिर अन्य तरह की समस्या हो सकती है. इसलिए शरीर पर ज्यादा भार न पड़े ऐसी एक्सरसाइज का चयन करें.

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों के लिए नया फिटनेस ट्रेंड जेरियाट्रिक पार्कौर, जानें एक्टिविटी के फायदे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments