होमHealth Newsपॉटी में लगाया अधिक जोर, चली गई महिला की याददाश्त; जानें क्यों...

पॉटी में लगाया अधिक जोर, चली गई महिला की याददाश्त; जानें क्यों हुआ ऐसा?

Transient Global Amnesia: हांगकांग में रहने वाली एक महिना ने पॉटी के दौरान इतना जोर लगाया कि उसकी 10 साल की याददाश्त चली गई.

Transient Global Amnesia: सोशल मीडिया पर एक मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल एक महिला ने पॉटी करते समय इतना जोर लगाया कि महिला की यादाश्त ही चली गई. ये जानकारी सामने आते ही हर कोई शॉक है. कई सवाल मन में है कि आखिर ये कैसे पॉसिबल है?

हालांकि ये चौंकाने वाला मामला साल 2019 का बताया गया लेकिन इसपर तैयार हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. जिसके बाद से ही लोगों का ध्यान इसपर गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस महिला के साथ ये वाक्या हुआ वो महिला हांगकांग की रहने वाली थी.

लंबे समय थी कब्ज की समस्या

बताया गया कि महिला पिछले काफी समय से कब्ज की समस्या से परेशान थी. एक दिन जब वो पॉटी के लिए गई उन्होंने जरूरत से ज्यादा जोर लगाने की कोशिश की. जिससे उसकी 10 साल की यादाश्त चली गई. ये काफी हैरान करने वाला मामला है. आपको बता दें कि इस कंडिशन को ट्रांजिएंट ग्लोबल एग्नोसिया कहा जाता है.

ट्रांजिएंट एग्नोसिया क्या होता है?

बात करें कि आखिर ट्रांजिएंट एग्नोसिया होता क्या है तो बता दें कि अगर जो व्यक्ति इसका शिकार होता है तो उसको अपनी पुरानी यादें जैसे अपना नाम, घर का पता और परिवार की जानकारी तो याद रहती है. लेकिन जो नई बातें होती हैं उसे याद रखना मुश्किल हो जाता है. उदहारण के तौर पर अगर ऐसे व्यक्ति आपसे पानी मांगे और पानी पी भी लिया या खाना खाया तो दो मिनट बाद उसे ये नहीं याद रहेगा कि उसने क्या किया था. यानी पानी पिया था या फिर खाना खाया था. जानकारी के अनुसार ये कंडिशन 2 से 8 घंटे के अंदर ठीक तो हो जाती है. लेकिन अधिक क्रिटिक केस में व्यक्ति की यादाश्त गायब भी हो सकती है.

क्या है ट्रांजिएंट ग्लोबल एग्नोसिया का कारण?

इसके लक्षण और कारणों की अगर बात की जाए तो अगर व्यक्ति को अचानक शॉक लगता है, बहुत ज्यादा वजन उठा लेना, जरूरत से अधिक जोर लगा लेना वो भी क्षमता से अधिक, बहुत अधिक तक ठंडे पानी से अचानक नहा लेना, माइग्रेन. बता दें कि जो लोग माइग्रेन का शिकार होते हैं उन लोगों को इसका नुकसान अधिक होता है.

अब बात करें इसके लक्षणों की तो व्यक्ति कई बार अचानक कंफ्यूज हो जाता है, एक ही सवाल को बार-बार दोहराने लगता है, कौन सा साल है, महिना कौन सा है भूल जाता है, यादाश्त चली जाती है. इस तरह के लक्षण व्यक्तियों को दिखाई दे सकते हैं. वहीं अब जान लेते हैं कि आखिर इससे आखिर बचा कैसे जाए?

कैसे करें इससे बचाव?

अब बात करें कि आखिर इससे बचा कैसे जाए तो हमेशा अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें, अगर आप भारी वजन नहीं उठाते हैं इसकी आदत नहीं तो अचानक ऐसा न करें, गर्म शरीर पर अचानक बहुत ठंडा पानी न डालें, हमेशा नींद पूरी लें और पौष्टिक आहार का ही सेवन करें. ऐसी कुछ छोटी चीजें है जिनका ख्याल रखते हुए आप इससे बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से आ रहे बुरे सपने! जानें कौन सी आदत खराब कर रही नींद?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments