होमHealth Newsइस विटामिन की कमी से आ रहे बुरे सपने! जानें कौन सी...

इस विटामिन की कमी से आ रहे बुरे सपने! जानें कौन सी आदत खराब कर रही नींद?

Vitamin B12 Deficiency Nightmares: हम जब रात में सोते हैं, तो हमारा माइंड रिलैक्स रहता है. रात को सोते समय कोई टेंशन नहीं होती.

Vitamin B12 Deficiency Nightmares: हम जब रात में सोते हैं, तो हमारा माइंड रिलैक्स रहता है. रात को सोते समय कोई टेंशन नहीं होती. लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं होता. यानी जिन लोगों का मन शांत नहीं रह पाता उन्हें नींद भी अच्छे से नहीं आ पाती. जिसके चलते अगर सोते भी हैं, तो नींद उक जाती है. कई बार डरावने सपने देखकर उठ जाते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसे महज टेंशन या फिर बेचैनी समझकर इग्नोर न करें. दरअसल हमारी बॉडी में कई बार पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. जिस कारण हमें ये समस्या होती है. इसलिए इसे तनाव समझकर इग्नोर कर देना मुश्किल बन सकता है. कई बार ये विटामिन की कमी के कारण भी ऐसा होता है. लेकिन सवाल आता है कि आखिर किस विटामिन की कमी के कारण हमें ऐसा लगता है. आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी के कारण ऐसा होता है.

इस विटामिन की कमी के कारण हो रही समस्या

विटामिन B12 की कमी के कारण ये समस्या आपको सता रही है. दरअसल ये एक ऐसा विटामिन होता है जो हमारे नर्व सिस्टम और दिमाग के लिए काफी जरूरी माना जाता है. ऐसे में अगर इसकी कमी हो जाए तो दिमाग जो एक्टीविटी कर रहा है उसे बैलंस करने में दिक्कत हो सकती है. नतीजा नींद का नैचुरल चक्र बिगड़ जाता है.

REM स्पील फेज यानी रैपिड आई मूवमेंट. ये एक ऐसा प्रोसेस है जब हमारी आंखें तेजी से हिलना शुरू हो जाती है. साथ ही हमारा माइंड इसमें काफी एक्टिव हो जाता है और और जीवंत सपने आते हैं. अब जब ये सिस्टम बिगड़े तो व्यक्ति को अजीबो गरीब सपने या फिर डरावने सपने आने लगते हैं. ये साइंस कहता है.

सिर्फ डरावने सपने नहीं करते परेशान

अगर आप सोच रहे हैं, कि इस विटामिन की कमी के कारण सिर्फ डरावने सपने आते हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं, दरअसल सिर्फ डरावने सपने ही नहीं थकान, चक्कर, यहां तक की थकान लगने जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती है. इससे ये समझा जा सकता है कि आखिर ये विटामिन कितना जरूरी है. आप इसकी कमी को दूर कर सकते हैं.

कैसे करें B-12 विटामिन की कमी?

B-12 विटामिन की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव लाएं जैसे, डाइट में अंडा, दूध, दही, पनीर और मछली जैसे पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल कीजिए. हालांकि अगर समस्या अधिक है तो डॉक्टर से ही सलाह लेना उचित उपाय हो सकता है. ताकि आपस जल्द से जल्द इस कंडिशन को कंट्रोल कर सकें.

सिर्फ विटामिन नहीं कारण

अब आपको बता दें कि सिर्फ विटामिन की कमी से ही नहीं आपको बुरे सपने आते हैं. अगर आप अधिक चिंता करते हैं, सोने से पहले मोबाइल या फिर स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करते हैं, कैफीन या फिर चाय का इनटेक अधिक है, नींद का समय थोड़ा अटपटा है. जैसे रात में देर से जागना, मेंटली स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग, ऐसे खराब लाइफस्टाइल आपकी नींद पर अफेक्ट डालती है. इसलिए अगर आप अपना खानपान सही रखते हैं, तो आपको अच्छी नींद आ सकती है.

यह भी पढ़ें: सांस लेना हो गया दूभर? कहीं फेफड़े तो कमजोर नहीं! ऐसे रखें Healthy Lung

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments