होमHealth Newsसांस लेना हो गया दूभर? कहीं फेफड़े तो कमजोर नहीं! ऐसे रखें...

सांस लेना हो गया दूभर? कहीं फेफड़े तो कमजोर नहीं! ऐसे रखें Healthy Lung

Healthy Lungs: फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए कुछ छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. पढ़ें पूरी खबर.

Healthy Lungs: हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम फेफड़ों का होता है. लेकिन अगर हमारे शरीर का यह अंग ही खराब हो जाए तो व्यक्ति का सांस लेना दुभर हो जाता है. इसिलए फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए कुछ छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

लेकिन फेफड़ों का काम सांस लेने तक ही सीमित नहीं होता बल्कि फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन को लेकर आते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालते हैं. साथ ही फेफड़े हानिकारक कणों और कीटाणुओं को फिल्टर करने का कम भी करते हैं. जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है. वहीं फेफड़ों का काम शरीर में पीएच लेवल को मेंटेन करना भी होता है. फेफड़े शरीर के ब्लड में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड लेवल को कंट्रोल करके पीएच बैलेंस करते हैं. इसिलए जिन लोगों को फेफड़ों का काम सामान्य लगता है उन्हें सतर्क होने की जरूरत है उन्हें यह जान लेना चाहिए कि शरीर में फेफड़ों का काम सिर्फ ऑक्सीजन पहुंचाने का नहीं बहुत से ऐसे काम हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. इसिलए फेफड़ों की सेहत के लिए हमें हर दिन सतर्क रहने की जरूरत हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि फेफड़ों की सेहत के लिए क्या करना चाहिए.

फेफड़ों को कैसे रखें स्वस्थ

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं होती. आपको धूम्रपान यानि स्मोकिंग से दूर रहना है. साथ ही जहरीली हवा से भी बचके रहना चाहिए. दिल्ली जैसे बड़े शहरोे में जहां प्रदूषण की गहरी मार है वहां पर अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए मास्क जरूर पहनें. नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बनाएं. गहरी सांस लेने वाले योगासन (जैसे भस्त्रिका), संतुलित आहार, भरपूर पानी पीना, और घर के अंदर वेंटिलेशन बनाए रखना जरूरी है.

इन फूड्स से फेफड़ों की सेहत रहेगी हेल्दी

हल्दी: फेफड़ों की मजबूती के लिए हल्दी का सेवन करना चाहिए. हल्दी को खाने में मसाले के रूप में या फिर दूध में डालकर पिया जा सकता है. इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व फेफड़ों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

अदरक और लहसुन: अदरक और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से जहरीले तत्व को बाहर निकालते हैं. अदरक और लहसुन में पाए जाने वाले गुण ये श्वसन मार्ग से बलगम को कम करने, सूजन घटाने, सांस नली को आराम देने और फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. लहसुन में मौजूद एलिसिन (allicin) श्वसन संक्रमण से लड़ता है, जबकि अदरक का जिंजरोल (gingerol) फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करता है.

विटामिन सी से भरपूर फल: इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर फल-सब्जियों का सेवन करें. इनके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. ये शरीर को बीमारियों से दूर रखता है. विटामिन सी से भरपूर फूड्स में, संतरा, नींबू, आंवला, कीवी और टमाटर जैसे फल और सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं.

फेफड़ों की सेहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय

फेफड़ों की मजबूती के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी किए जा सकते हैं. जैसे तुलसी की पत्तियों का सेवन, काली मिर्च और अदरक से बना काढ़ा भी फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. ये गुण सूजन कम करने, कफ (बलगम) को बाहर निकालने और फेफड़ों को साफ करने में मदद करते हैं. इसके अलावा आप कुछ योग और एक्सरसाइज भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या डाई लगाने से हो सकता है लिवर खराब? जानें क्या है सच

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments