होमExplainersWorld Liver day 2026: सिर्फ शराब नहीं फैटी लिवर का कारण! डॉक्टर...

World Liver day 2026: सिर्फ शराब नहीं फैटी लिवर का कारण! डॉक्टर से जानें

World Liver day 2026: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे के रूप में मनाया जाता है. जो लोग शराब का सेवन नहीं उन्हें भी फैटी लिवर हो सकता.

World Liver day 2026: हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से है लिवर. लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच कई सारी गलतफहमियां है. जैसे कि सिर्फ शराब पीने वालों को ही लिवर खराब होने की समस्या परेशान करती है. लेकिन ऐसा नहीं है. जो लोग शराब का सेवन नहीं करते उनमें भी लिवर संबंधी समस्या हो सकती है. हर साल लिवर से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देने के लिए वर्ल्ड लिवर डे को मनाया जाता है. ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी दी जाए और लिवर को स्वस्थ्य रखा जाए.

अगर आपको पाचन की समस्या है, पेट में अक्सर दर्द रहता है, चेहरे या फिर आंखों का रंग पीला पड़ता जा रहा है. इस तरह की अगर आपको समस्या देख रही हैं, ऐसे संकेत सामने आ रहे हैं, तो इसे गंभीरता से लीजिए. इससे आपकी सेहत पर काफी असर पड़ सकता है.

यहां देखें पूरा VIDEO

क्या है लिवर के खराब होने का कारण?

हमारा खराब खानपान, बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल. लिवर की खराबी के लिए सबसे अहम माना जाता है. अगर इन्हें सही न रखा जाए तो हमारे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. आपको हैपेटाइटिस, फैटी लिवर, सिरोसिस या फिर लिवर फेलियर की समस्या हो सकती है. इसलिए हमें अपने लाइफस्टाइल में सुधार रखना चाहिए, और गंभीर बीमारियों से बचाव करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप लगातार बाहर का खाना खाते हैं, शराब का सेवन करे हैं, मोटापे का शिकार हैं इस लाइफस्टाइल को बदलें. ऐसे लाइफस्टाइल के चलते ही कम उम्र के लोगों में खराब लिवर की समस्या देखी जा रही है.

बच्चों को भी फैटी लिवर की समस्या

फैटी लिवर को लेकर फिट रहे इंडिया ने दिल्ली फोर्टिस एक्सकोर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट डायरेक्टर गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट एंड हैपेटोलॉजी डॉक्टर पंकज पूरी से खास बातचीत की. डॉक्टर ने बताया कि लगभग 30 से 35 प्रतिशत लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान है. यानी न सिर्फ महिला और पुरुषों में बल्कि छोटे बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये काफी कॉमन होता है.

ग्रेड 1 फैटी लिवर से करें बचाव

इस बातचीत में डॉक्टर से जब सवाल किया गया कि क्या ग्रेड 1 फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो चुकी है? इसपर डॉक्टर ने कहा कि ग्रेड-1 फैटी लिवर को इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये आपको आपके शरीर में फैट जमने का साइन देता है. न सिर्फ आपके लिवर पर चर्बी जम गई है. बल्कि कई जगह जैसे ब्लड वैसेल्स, ब्रेन कई जगह पर फैट जमने का संकेत दे रहा है. इसलिए अगर किसी की रिपोर्ट में ग्रेड 1 फैटी लिवर दिखा रहा है तो उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सोते समय मुंह से सांस लेते हैं आप? हो सकती सोने से जुड़ी ये गंभीर बीमारी!

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments