होमHealth Newsआपकी दवा कितनी सुरक्षित? सरकारी रिपोर्ट में 100 से अधिक सैंपल फेल,...

आपकी दवा कितनी सुरक्षित? सरकारी रिपोर्ट में 100 से अधिक सैंपल फेल, पढ़ें रिपोर्ट

Not Of Standard Quality: भारत में दवाओं की क्वालिटी को लेकर सरकार लगातार सतर्क रहती है और इसी कड़ी में हर महीने दवाओं की जांच की जाती है.

Not Of Standard Quality: भारत में दवाओं की क्वालिटी को लेकर सरकार लगातार सतर्क रहती है और इसी कड़ी में हर महीने दवाओं की जांच की जाती है. मार्च 2026 की ताजा रिपोर्ट में कुछ ऐसी दवाओं की पहचान की गई है जो तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं.

इसे लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई. जिसके बाद इस रिपोर्ट को Central Drugs Standard Control Organization (CDSCO) द्वारा जारी किया गया है. सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन यानी (CDSCO) देश में दवाओं की निगरानी करने वाली प्रमुख संस्था है.

48 दवाओं के सैंपल तय मानकों से कम पाए गए

आपको बता दें कि इस जांच के दौरान सेंट्रल ड्रग लैब्स ने 48 दवाओं के सैंपल को “नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी” यानी मानकों से कम पाया. जबकि राज्य स्तरीय लैब्स में 120 दवाओं के सैंपल इसी श्रेणी में आए. इसका मतलब यह है कि इन दवाओं में कुछ जरूरी गुणवत्ता परीक्षण पूरे नहीं हो पाए. हालांकि, यह समस्या केवल उन खास बैच तक सीमित होती है जिनकी जांच की गई है, इसलिए बाजार में मौजूद बाकी दवाओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.

बिहार में पाई गई नकली दवा

वहीं इस रिपोर्ट में एक और गंभीर मामला सामने आया है. जहां बिहार में एक नकली दवा पाई गई. बताया गया कि यह दवा किसी दूसरी कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल करके बिना अनुमति के बनाई गई थी. जिसपर अब बड़ा खुलासा किआ गया है. हालांकि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई के भी निर्देश दिए जा चुके हैं.

समय से खराब दवाओं को हटाया जा सके

आपको बता दें कि सरकार और राज्य की एजेंसियां मिलकर इस तरह की जांच नियमित रूप से करती हैं. ताकि खराब या नकली दवाओं को समय रहते बाजार से हटाया जा सके और लोगों की सेहत को किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से आ रहे बुरे सपने! जानें कौन सी आदत खराब कर रही नींद?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments