होमHealth Newsक्या होता है कैडमियम? माता वैष्णो देवी के भक्तों के साथ बड़ी...

क्या होता है कैडमियम? माता वैष्णो देवी के भक्तों के साथ बड़ी ठगी, हो सकता कैंसर का खतरा

Vaishno Devi Silver Scam: अगर आप वैष्णो देवी जाकर मंदिर में सिक्के या फिर ज्वेलरी खरीदकर चढ़ाते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है.

Vaishno Devi Silver Scam: अगर आप वैष्णो देवी जाकर मंदिर में सिक्के या फिर ज्वेलरी खरीदकर चढ़ाते हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम की होने वाली है. दरअसल मंदिर के पास बिकने वाली चांदी और चांदी के नाम पर जहर बेचा जा रहा है. इसपर एक जांच हुई और जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. ऐसे में अगर आप भी ऐसी कोई चांदी खरीद रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए.

दरअसल ऐसे चांदी में कैडमियम और आयरन यानी लोहा मिक्स किया हुआ है. आपको बता दें कि कैडमियम जहरीली धातु है जो कैंसर पैदा करती है. इसपर चिंता जताई जा रही है. साथ ही काफी सवाल पैदा हो रहे हैं, कि आखिर कैडमियम होता क्या है. कैसे ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है आइए डिटेल में जानते हैं.

चांदी जैसी दिखती है पर होती नहीं

कैडमियम एक ऐसी धातु होती है जो आपको दिखने में बिल्कुल चांदी जैसी ही लगेगी. लेकिन असल में ये काफी जहरीली होती है. यहां तक की कैडमियम से निकलने वाला जो धुंआ होता है वो कैंसरकारी होता है. जो हवा और पानी को खराब करता है. जब इसे पिघाला जाता है और जो श्रमिक इसे पिघालते हैं, उनके लिए ये जानलेवा तक साबित हो सकता है.

इन चीजों में किया जाता है इस्तेमाल

दरअसल कैडमियम एक हैवी मेटल है जो नैचुरली आपको मिट्टी, पानी और हवा में मिल सकता है. खासतौर पर इसका इस्तेमाल बैटरियां, पेंट्स, प्लास्टिक की चीजों को तैयार करने में किया जाता है. अगर गलती से कोई ऐसा व्यक्ति इसके संपर्क में आ जाए जिसे इसके बारे में नहीं मालूम उन्हें सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है.

कैसे करता नुकसान

वहीं ये दो तरह से इंसानी शरीर को नुकसान पहुंचाती है. पहला हमारे रिस्पिरेटरी सिस्टम पर अटैक करके और दूसरा हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर. आपको बता दें कि कैडमियम के कण हवा के जरिए हमारे लंग्स में एंटर करते हैं. जिसके बाद फेफड़ों में सूजन यहां तक की कई बार लंग्स डैमेज का भी कारण बन सकता है. अगर लंबे समय तक कोई व्यक्ति इसके कॉन्टैक्ट में रहे तो उसे कैंसर या फिर क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज भी हो सकती है.

कैडमियम किडनी को पहुंचा रहा नुकसान

अब जान लेते हैं कि आखिर कैडमियम कैसे हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाता है. दरअसल अगर पानी या फिर खाने के साथ इसका सेवन कर लिया जाए तो डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है. यहां तक की जब ये शरीर में जमा होता है तो किडनी के काम करने की क्षमता को भी नुकसान पहुंचा सकता है. किडनी फेलियर, यूरिनरी सिस्टम से संबंधित समस्याएं आपको हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आपकी दवा कितनी सुरक्षित? सरकारी रिपोर्ट में 100 से अधिक सैंपल फेल, पढ़ें रिपोर्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments