होमHealth NewsBlood Test Detect Cancer Early: ब्लड टेस्ट से पता चलेगा कैंसर, एक...

Blood Test Detect Cancer Early: ब्लड टेस्ट से पता चलेगा कैंसर, एक हजार लोगों पर हुई रिसर्च

Blood Test Detects Cancer Early: एक छोटे-से ब्लड टेस्ट के जरिए शरीर में कई तरह के कैंसर के साथ-साथ कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है.

Blood Test Detects Cancer Early: अगर हम कहें कि आपके एक छोटे से ब्लड टेस्ट से कैंसर की जांच हो सकती है. तो गलत नहीं होगा. क्योंकि मेडिकल साइंस में एक बड़ी क्रांति सामने आई है, जहां एक छोटे-से ब्लड टेस्ट के जरिए शरीर में कई तरह के कैंसर के साथ-साथ कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लॉस एंजिल्स शहर में (UCLA) यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स ने इस पर रिसर्च की है. साइंटिस्ट्स ने एक नया और सस्ता ब्लड टेस्ट विकसित किया है, जो एक ही समय में कई तरह के कैंसर, लिवर की बीमारियों और शरीर के अन्य अंगों की समस्याओं का पता लगाने में मदद करेगा. इस टेस्ट को MethylScan नाम दिया गया है और इसके नतीजे प्रतिष्ठित जर्नल Proceedings of the National Academy of Sciences में प्रकाशित हुए हैं.

क्या है नई रिसर्च?

यह नया टेस्ट शरीर में मौजूद “सेल-फ्री डीएनए” (cfDNA) का विश्लेषण करता है. जब हमारे शरीर की कोशिकाएं मरती हैं, तो उनका डीएनए खून में मिल जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि हर दिन अरबों कोशिकाएं खत्म होती हैं और उनका डीएनए खून में घूमता रहता है. इस वजह से खून में शरीर के अलग-अलग अंगों की जानकारी पहले से मौजूद होती है.

इस रिसर्च की वरिष्ठ वैज्ञानिक Jasmine Zhou ने बताया कि कैंसर का जल्दी पता लगना बहुत जरूरी है. अगर कैंसर शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाए तो मरीज के बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है, जबकि आखिरी स्टेज में इलाज मुश्किल हो जाता है.

इस टेस्ट की खास बात यह है कि यह डीएनए में होने वाले “मिथाइलेशन” बदलावों को पहचानता है. ये बदलाव बताते हैं कि शरीर के कौन से हिस्से में बीमारी या गड़बड़ी हो रही है. इससे डॉक्टर यह भी जान सकते हैं कि बीमारी किस अंग से शुरू हुई है.

एक हजार से ज्यादा लोगों पर हुई रिसर्च

वैज्ञानिकों ने 1,000 से ज्यादा लोगों के सैंपल पर इस टेस्ट को आजमाया. इसमें अलग-अलग तरह के कैंसर, लिवर रोग और स्वस्थ लोग शामिल थे. नतीजों में पाया गया कि यह टेस्ट 98% सटीकता (specificity) के साथ लगभग 63% कैंसर का पता लगा सकता है, जबकि शुरुआती स्टेज के करीब 55% मामलों को पहचानने में सफल रहा.

लिवर कैंसर के मामलों में यह टेस्ट और भी प्रभावी साबित हुआ. यह लगभग 80% मामलों का सही पता लगाने में सफल रहा. इसके अलावा, यह टेस्ट अलग-अलग तरह की लिवर बीमारियों को भी पहचान सकता है, जिससे कई बार होने वाली दर्दनाक बायोप्सी की जरूरत कम हो सकती है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में हेल्थ रडार की तरह काम कर सकती है, यानी सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से पूरे शरीर की सेहत की जानकारी मिल सकती है. हालांकि, इसे आम इस्तेमाल में लाने से पहले और बड़े स्तर पर परीक्षण की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें: माउथवॉश से बढ़ सकता हाई BP का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments