होमHealth Newsमाउथवॉश से बढ़ सकता हाई BP का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा

माउथवॉश से बढ़ सकता हाई BP का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा

Mouthwash Blood Pressure Risk: क्या आप भी माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं? तो अलर्ट हो जाइए. ये जानकारी आपके काम की है. रिसर्च में खुलासा हुआ कि इससे हाई-बीपी का खतरा बढ़ सकता है.

Mouthwash Blood Pressure Risk: अपने मुंह की सफाई के लिए आप क्या करते हैं? कुछ लोगों का जवाब होगा अच्छे से ब्रश करना तो कुछ का कहना होगा ब्रश के साथ-साथ माउथवॉश का इस्तेमाल. अगर आप भी उनमें से हैं जो माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो ये जानकारी आपके ही काम की होने वाली है.

आजकल युवा इसका काफी अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन अब इसपर एक रिसर्च की गई जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार अगर आप अधिक माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर सकते हैं. आपने बिल्कुल सही पढ़ा रिसर्च में इसे लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

माउथवॉश से हो सकता हाई बीपी का खतरा

जानकारी के अनुसार रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया कि माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह में मौजूद एंटीबैक्टीरियल यानी अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकते हैं. नतीजा आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है. नेशनल लाईब्रेरी ऑफ मेडिसिन में इसपर रिपोर्ट भी छपी है. इस रिपोर्ट में ही जानकारी दी गई कि हमारे मुंह में कुछ अच्छे यानी गुड बैक्टीरिया होते हैं.

अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर देता माउथवॉश

अब ऐसे में जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, वो इस अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर रहे हैं. आपको बता दें कि ये कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर में जाने के बाद नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में हमारी हेल्प करते हैं. नाइट्रिक ऑक्साइड जिसकी मदद से हमारे शरीर की जो नसें होती हैं वो रिलैक्स हो जाती है. यही हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करती है. अब आप माउथवॉश का इस्तेमाल करेंगे तो ये बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए उनपर अटैक करेंगे और उन्हें कम करने लग जाएंगे. जिससे नाइट्रिक ऑक्साइड कम बनता है और हाई बीपी का रिस्क बढ़ता है.

न करें माउथवॉश का इस्तेमाल?

वहीं सवाल आता है कि क्या माउथवॉश का इस्तेमाल करना ही नहीं चाहिए? तो ऐसा नहीं है हर माउथवॉश का इस्तेमाल करने से आपको खतरा नहीं होगा. केवल उनमें खतरा पाया जाता है जिनमें एंटीबैक्टीरियल केमिकल्स अधिक मात्रा में होते हैं. अगर किसी माउथवॉश के अंदर ऐसे केमिकल मौजूद नहीं है. साथ ही आप उसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है.

यानी आप अगर लिमिट में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो ये फायदेमंद हो सकता है. लेकिन अगर फैशन या फिर किसी के कहने पर इस्तेमाल करना शुरू किया तो इसका फायदा आपको नहीं मिल सकता है. यानी इसमें भी डॉक्टर की सलाह होना बेहद जरूरी है.

इतनी बार कर सकते सवाल?

जो लोग इस्तेमाल करना चाहते हैं उनके लिए रिसर्च में जानकारी दी गई कि अगर आप हफ्ते में एक या फिर दो बार इसका इस्तेमाल करते हैं, तो इसका कोई नुकसान आपको नहीं होगा. लेकिन दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से हाई बीपी का रिस्क बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा यूज से ही अच्छे बैक्टीरिया के खत्म होने का रिस्क होता है जो हाई बीपी का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से आ रहे बुरे सपने! जानें कौन सी आदत खराब कर रही नींद?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments