होमWellnessBeautyगर्मियों में ट्राई करें 7 स्टेप स्किन केयर रूटीन, एक्ने से मिलेगी...

गर्मियों में ट्राई करें 7 स्टेप स्किन केयर रूटीन, एक्ने से मिलेगी राहत

Summer Skin Care Routine: गर्मियों के दिनों में 7 स्टेप स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने पर स्किन चमकदार और साफ-सुथरी बनी रहती है.

Summer Skin Care Routine: गर्मियों का मौसम शुरू होते है स्किन पर रैशेज, ड्राइनेस की मार पड़ने लगती है. जिससे स्किन रूखी, बेजान और पपड़ीदार हो जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मियों के दिनों में 7 स्टेप स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने पर स्किन चमकदार और साफ-सुथरी बनी रहती है. चलिए जानते है क्या है 7 स्टेप स्किनकेयर रूटीन?

गर्मियों के मौसम में स्किन को ज्यादा देखरेख की जरूरत होती है, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें और धूप, मिट्टी प्रदूषण से स्किन ड्राई होने लगती है. इसलिए समय-समय पर स्किन को देखरेख की जरूरत होती है, जिससे हाइड्रेटेड रहे.

7 स्टेप स्किन केयर रूटीन

क्लींजर की मदद से स्किन को करें साफ

स्टेप वन में क्लींजर की मदद लेनी होगी. सबसे पहले क्लींजर की मदद से स्किन को साफ करें. एक बढ़िया क्वालिटी का क्लींजर आप मार्किट से आसानी से खरीदकर ला सकती हैं. क्लींजर आपकी स्किन को अंदर से साफ करता है और बंद पोर्स को खोलता है, जिससे एक्ने की समस्या नहीं होती.

हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएट करें

गर्मियों के दिनों में हफ्ते में कम से कम एक बार और ज्यादा से ज्यादा दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करें. यानि अपनी स्किन से डेड सेल्स (मृत कोशिकाएं) हटाने के लिए स्क्रब या किसी केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करना होता है. स्किन एक्सफोलिएट करने से स्किन की डेड स्किन सेल्स हट जाती है. उसके बाद स्किन में चमक आ जाती है. स्किन एक्सफोलिएट करने से स्किन को टैनिंग और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है.

टोनर का इस्तेमाल करें

स्किन पर क्लींजर और स्क्रब का इस्तेमाल करने के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करें. टोनर लगाने से स्किन हाइड्रेटेड हो जाती है. यह एक पानी बेस्ड लिक्विड होता है, जिसे चेहरा धोने के बाद और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले लगाया जाता है. टोनर गर्मी के कारण होने वाली जलन और खुजली को कम करता है, और चहेरे के ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है.

सीरम लगाएं

मार्किट में आपको कई तरह के फेस सीरम आसानी से मिल जाएंगे. टोनर लगाने के बाद आपको सीरम लगाना है. सीरम लगाने से स्किन के डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम होते हैं. वहीं यह स्किन से झुर्रियों को भी कम करने में मददगार होते हैं. गर्मियों में स्किन के लिए हल्के, वॉटर-बेस्ड और जल्दी सोखने वाले सीरम का प्रयोग करें.

मॉइश्चराइजर का करें प्रयोग

गर्मियों में स्किन जल्दी ड्राई हो जाती है, इसलिए स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए जेल-बेस्ड, लाइटवेट और ऑयल फ्री मॉइस्चराइज़र का प्रयोग करें. मॉइस्चराइज़र के इस्तेमाल से स्किन मुलायम रहती है और ड्राई भी नहीं होती.

सनस्क्रीन लगाना जरूरी

गर्मियों के दिनों में सनस्क्रीन को भूलकर भी अवॉइड न करें. सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाता है. इसके लिए आप मार्किट से बेहतर सनस्क्रीन को खरीदें. SPF50 वाली सनस्क्रीन काफी असरदार मानी जाती है और ये टैनिंग की समस्या को भी दूर रखती है. गर्मियों में सनस्क्रीन स्किन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है, इसलिए सनस्क्रीन को गलती से भी न भूलें.

नाइट क्रीम बहुत जरूरी

नाइट क्रीम लगाने से दिनभर स्किन को हुए नुकसार को रिपेयर करने में मदद करती है. नाइट क्रीम स्किन को गहराई से हाइड्रेटेड करता है. रातभर डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने में नाइट क्रीम फायदेमंद मानी जाती है. कहा जाता है नाइट क्रीम कोलेजन बढ़ाकर झुर्रियों और बुढ़ापे के संकेतों को कम करती है. स्किन के टाइप के अनुसार ही नाइट क्रीम का चयन करें.

यह भी पढ़ें: मेकअप की नहीं समझ आ रही एक्सपायरी डेट? तो यहां जान लें कब खराब हुआ आपका प्रोडक्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments