होमWellnessBeautyमेकअप की नहीं समझ आ रही एक्सपायरी डेट? तो यहां जान लें...

मेकअप की नहीं समझ आ रही एक्सपायरी डेट? तो यहां जान लें कब खराब हुआ आपका प्रोडक्ट

shout not use expire makeup: छोटे-से-छोटे प्रोडक्ट पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है, लेकिन कई बार हम उस पर ध्यान ही नहीं देते.

shout not use expire makeup: हमारे आसपास ऐसे बहुत-सी लड़कियां हैं जिन्हें मेकअप करना तो बहुत पसंद हैं, लेकिन वह इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखती कि उनका मेकअप एक्सपायरी हो गया है. वह बिना एक्सपायरी डेट देखें प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती रहती हैं. बिना ये सोचे कि उनका इस बात पर ध्यान न देना स्किन के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि एक्सपायरी मेकअप यूज करने से स्किन पर किस तरह से असर करता है.

कई लड़कियां मेकअप को सिर्फ किसी फंक्शन और खास मौके पर ही इस्तेमाल करते हैं. वहीं मेकअप रखा-रखा कब खराब हो जाता है उसका ध्यान ही नहीं रहता. बता दें कि छोटे-से-छोटे प्रोडक्ट पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है, लेकिन कई बार हम उस पर ध्यान ही नहीं देते. और जानें-अनजानें उसका यूज कर लेते हैं. जो स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. एक्‍सपायरी मेकअप प्रोडक्‍ट आपकी बॉडी को खतरनाक तरीके से नुकसान पहुंचा सकते हैं, यहां जानें कैसे.

कब खराब हुआ प्रोडक्ट

त्वचा में जलन

मेकअप प्रोडक्ट जब पुरान हो जाता है या फिर उसकी एक्सपायरी डेट नजदीक आने लगती है तो उसके टैक्सचर में बदलाव होने लगता है. वहीं कई लड़कियां इस बात को इग्नोर किए बिना उस प्रोडक्ट का प्रयोग कर लेती है जिससे स्किन में रैशज, जलन, ड्रायनेस जैसी समस्या होने लगती है.

स्किन एलर्जी

एक्सपायरी प्रोडक्ट का प्रयोग करने से स्किन में एलर्जी हो सकती है. प्रोडक्ट में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स (preservatives) बेअसर हो जाते हैं. इससे बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं जो एलर्जी पैदा करते हैं. स्किन में लाल रैशज, खुजली, सूजन, जलन, सूखे या पपड़ीदार धब्बे जैसा महसूस होने पर समझ जाए कि आपका मेकअप प्रोडक्ट एक्सपायरी हो चुका है.

आंखों में इंफेक्‍शन

जो लोग एक्सपायरी प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं तो आंखों में इंफेक्शन तक की समस्या हो सकती है. आंखों का प्रोडक्ट मस्कारा, आईलाइनर जैसे प्रोडक्ट को भूलकर भी एक्सपायरी होने पर न लगाएं. लिक्विड आईलाइनर आमतौर पर 3-6 महीने में खराब हो जाते हैं, जबकि पेंसिल 2 साल तक चल सकती हैं. वहीं एक्सपायरी होने पर इनका यूज करने पर आंखों में जलन, खुजली जैसी समस्या हो सकती है. एक्सपायरी आईलाइनर की पहचान उसके सूखने, खराब गंध, या बनावट में बदलाव (जैसे लिक्विड का गाढ़ा होना) से की जा सकती है.

इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप किसी भी प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट खरीद रहें है तो उन पर की गई लेबलिंग को अच्छे से पढ़ें. उसकी एक्सपायरी डेट और प्रोडक्ट में क्या-क्या है उसे अच्छे से देखें. वहीं मेकअप प्रोडक्ट को ठंडी जगह पर रखें. हल्की सी गर्मी और नमी मेकअप प्रोडक्ट को खराब कर सकती हैं. इसलिए मेकअप प्रोडक्ट को नमी और गर्मी से बचाकर रखें. प्रोडक्‍ट्स को सीधी धूप से दूर रखें. इसे सूखी और ठंडी जगह पर रखें. अपने मेकअप ब्रश आदि को नियमित रूप से धोएं. वहीं अगर आपको नहीं पता कि मेकअप एक्‍सपायर हो चुका है, तो आप उसे सूंघ भी सकती हैं. अगर उसमें से बदबू या किसी अलग तरह की गंध आ रही है, तो आप तुरंत ही उसका इस्तेमाल रोक दें.

यह भी पढ़ें: AC वाला कमरा छीन रहा आपका ग्लो! अपनाएं ये टिप्स स्किन नहीं होगी ड्राई

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments