होमWellnessHome Remediesगर्मीयों में बढ़ जाता सिरदर्द, अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा आराम

गर्मीयों में बढ़ जाता सिरदर्द, अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा आराम

Headache Home Remedies: कभी गर्मी की वजह से तो कभी भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से सिर में दर्द बना रहता है. पढ़ें पूरी खबर.

Headache Home Remedies: गर्मियों में सिरदर्द की समस्या आम है. कभी गर्मी की वजह से तो कभी भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से सिर में दर्द बना रहता है. इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए हर बार दवाई लेने की जरूरत नहीं है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे के बारे में.

अगर लगातार सिरदर्द बना रहता है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. क्योंकि कभी-कभार लगातार और बहुत तेज दर्द ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, या वायरल संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. इसलिए सिरदर्द होने पर तुरंत घरेलु उपचार कर लेने चाहिए. वहीं अगर आपको आराम नहीं होता तो तुरंत डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए.

सिरदर्द में जरूर अपनाएं घरेलु उपचार

अदरक की चाय

अगर आपको सिरदर्द की समस्या बनी हुई है तो आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं. अदरक की चाय पीने से सिरदर्द में राहत मिलेगा. अदरक में जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं.

दालचीनी

सिरदर्द में दालचीनी का सेवन भी किया जा सकता है. दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेंटरी, एंटीऑक्सीडेंट और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो सिरदर्द में राहत देते हैं. इसमें मौजूद सिनामेल्डिहाइड दिमाग की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आप दालचीनी पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और माथे पर कुछ देर तक लगा लें. इसके अलावा, दालचीनी की चाय या गुनगुने पानी में दालचीनी का चूर्ण मिलाकर पीना भी दर्द में राहत दे सकता है.

खूब पानी प‍िएं

कभी-कभार पानी की कमी से भी सिरदर्द हो सकता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. दिनभर कम से कम पांच लीटर पानी जरूर पिएं. इससे शरीर में इलैक्ट्रोलाइट का बैलेंस मेंटेन रहता है.

ठंडी पट्टी भी रखें

सिरदर्द होने पर आप माथे, कनपटी या गर्दन के पीछे 15-20 मिनट के लिए आइस पैक (ठंडी पट्टी) रख सकते हैं. ऐसा करने से सूजन कम होती है और दर्द में तुरंत राहत मिलता है. बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं, कपड़े में लपेटकर या बांधकर इसका प्रयोग करें.

यह भी पढ़ें: अब फैटी लिवर की समस्या रहेगी दूर, सुबह खाली पेट कर लें ये उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments