होमWellnessFitnessGym में Muscles बनाते-बनाते खत्म हो सकती है मर्दानगी? डॉक्टर ने किया...

Gym में Muscles बनाते-बनाते खत्म हो सकती है मर्दानगी? डॉक्टर ने किया खुलासा!

Fitness Tips : हर जिम जाने वाले व्यक्ति का एक सपना होता है. सभी अपने लुक को सुधारने के लिए जिम जाते हैं. हर किसी का अलग पर्पस होता है.

Fitness Tips : हर जिम जाने वाले व्यक्ति का एक सपना होता है. सभी अपने लुक को सुधारने के लिए जिम जाते हैं. जैसे अगर मोटे हैं तो मोटापा कम करने के लिए ज्वाइन करते हैं. पतले हैं, तो मसल्स बिल्ड करने के लिए जिम जाया जाता है. लेकिन जिम पहुंचने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे की डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ सकती है.

हालांकि जाता तो हर कोई अच्छी ही इंटेंशन के साथ ही है. लेकिन कुछ लोग दूसरे व्यक्तियों को देखकर ऐसी गलतियां करने लगते हैं जो शायद उन्हें नहीं करनी चाहिए. जैसे दूसरे व्यक्तियों को देखकर सप्लीमेंट्स लेना. डॉक्टर भी ऐसा करने से मना करते हैं. फिट रहे इंडिया ने इसपर विषय पर डॉक्टर अतुल अग्रवाल से खास बातचीत की. उन्होंने ऐसे लोगों के लिए खास टिप्स दी हैं. जिन्हें जानकर अगर आप ऐसी गलतियां कर रहे हैं, तो बच पाएंगे.

पियर प्रेशर में न लें सप्लीमेंट्स

जैसा कि बताया कि कुछ लोग पियर प्रेशर में भी जिम ज्वॉइन करते हैं. साथ ही कुछ लोग दूसरों से इंफ्लुएंस होकर ऐसी चीजें कर बैठते हैं जो शायद उन्हें नहीं करनी चाहिए. जैसे कि सप्लीमेंट्स लेना. डॉक्टर अतुल अग्रवाल ने भी इस विषय में इसे हाईलाइट करते हुए ऐसा करने से इनकार किया.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिम में मौजूद ट्रेनर्स के कहने पर सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं. जो कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. दरअसल ऐसे प्रोटीन सप्लीमेंट्स में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होतें है जैसे क्रियाटिनिन या फिर और कई तरह की चीजें शामिल होती हैं जो आपकी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती. डॉक्टर ने बताया कि अगर आप गलत तरीके से प्रोटीन लेते हैं, तो ये आपके किडनी के फिल्टरिंग मकेनिज्म को अफेक्ट करते हैं.

जिम जाकर लिए स्पलीमेंट्स?

कुछ लोग जिम जाकर सोचते हैं कि सप्लीमेंट्स लेना जरूरी ही है. उसे एक जरूरत की तरह समझने लगते हैं. इसके साथ-साथ आजकल बल्किंग की भी खुमारी छाई हुई है. कुछ लोग शरीर को बल्क करने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लगाने लगते हैं. इसपर डॉक्टर अतुल अग्रवाल ने बताया कि ऐसे इंजेक्शन लगवाने से उस समय तो आपके मसल्स बल्क हो जाते हैं, लेकिन इसका असर हमारे हार्मोनल सिस्टम पर पड़ता है. नतीजा ये हमारे टेस्टिस को पर्मानेंटली डैमेज कर देता है. डॉक्टर ने बताया कि जो लोग ऐसे इंजेक्शन लेते हैं वो 5 से 10 साल बाद इंपोटेंट (यानी मर्दाना ताकत खत्म हो जाना).

डॉक्टर ने बताया कि अगर आप ऐसे इंजेक्शन को लगवा भी रहें है तो उसे किसी अच्छे यूरोलॉजिस्ट की ही देखरेख में लगवाना बेहतर होगा. उन्होंने बताया कि इस तरह के इंजेक्शन्स को और भी कंडिशन के लिए कई पेशंट्स को दिया जाता है. लेकिन डॉक्टर या फिर किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही लेना चाहिए.

यहां देखें पूरा VIDEO

यह भी पढ़ें: गर्मियों में Yoga-Exercise के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं हो जाएगी हीट स्ट्रोक की समस्या

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments