होमHealth Newsमेरा पैर सो गया! क्या बार-बार आपके साथ ऐसा होता है? इस...

मेरा पैर सो गया! क्या बार-बार आपके साथ ऐसा होता है? इस बीमारी का हो सकता संकेत

Hands and Feet Tingling Causes: ऑफिस में लगातार बैठे रहते हैं, और फिर अचानक जब उठते हैं, तो हमारे हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते है.

Hands and Feet Tingling Causes: अक्सर देखा गया है कि जब हम ऑफिस में लगातार बैठे रहते हैं, और फिर अचानक जब उठते हैं, तो हमारे हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते है. ऐसी कंडिशन में हम कहते हैं कि पैर सो गया. जबकि हमारे पांव या फिर हाथों में झनझनाहट महसूस होती है. कई लोग इसे खून का फ्लो रुक गया ये कहकर इस बात को टाल देते हैं.

अगर ऐसी झनझनाहट आपको बार-बार हो रही है, वो भी अकारण, तो ये महद साधाराण नहीं है. इस कंडिशन को पैरेस्थेसिया (Paresthesia) कहा जाता है. ये असल में हमारे इलेक्ट्रिक सिस्टम में आने वाली गड़बड़ी का पहला साइलेंट सिग्नल होता है. अक्सर 90 प्रतिशत लोग इसे पहचान नहीं पाते और धीरे-धीरे इस बीमारी को बढ़ने देते हैं.

कब होती है झनझनाहट?

इस मामले पर साइंस डायरेक्ट में भी एक रिपोर्ट पब्लिश की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार हमारे हाथों और पैरों में झनझनाहट तब महसूस होती है जब हमारी नर्व्स यानी नसें या तो दब जाती हैं, डैमेज हो जाती हैं, या फिर उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिल पा रहा. ऐसा महसूस होता है कि जैसे चींटी या फिर किसी ने सुई चुभोई हो.

कब लें डॉक्टर से सलाह?

वहीं सवाल आता है कि कब आपको डरने की जरूरत है. कब ये दर्द आपके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है, और जिसे पहचानकर आप इसे डॉक्टर को दिखा सकते हैं. तो इसका जवाब है कि अगर ये झनझनाहट लगातार कई दिनों तक होती रहे, हाथ या फिर आपके पैरों में कमजोरी महसूस होने लगे. आपके हाथों की ग्रिप खत्म हो गई हो. इसी के साथ अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, या फिर धुंधला दिख रहा है. इस तरह की कंडिशन अगर दिखाई दे रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं.

अगर ये समस्या आपको बार-बार हो रही है तो तुंरत डॉक्टर से सलाह लें और सही समय पर इलाज करवाएं. साथ ही वे ब्लड टेस्ट के जरिए विटामिन B12 और शुगर लेवल की जांच कर सकते हैं. अगर सही समय पर इलाज नहीं मिले और विटामिन से भरपूर आहार नसों की कमजोरी को पूरी तरह ठीक कर सकता है.

यह भी पढ़ें: आपकी दवा कितनी सुरक्षित? सरकारी रिपोर्ट में 100 से अधिक सैंपल फेल, पढ़ें रिपोर्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments