होमWellnessBeautyस्किन समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता मेडीफेशियल, कराने से पहले...

स्किन समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता मेडीफेशियल, कराने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

Facial Treatment Popular In Youth: मेडीफेशियल स्किन की समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता है. पढ़ें पूरी खबर.

Facial Treatment Popular In Youth: आज के समय में लोगों में ब्यूटी ट्रीटमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं एंटी एजिंग और बोटॉक्स जैसी चीजे अब आम हो गई हैं. इसी सभी के बीच मेडीफेशियल सामने आया है. मेडीफेशियल डॉक्टर की निगरानी में होने वाला फेशियल है. ये स्किन की समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता है. आपने फेशियल के बारे में तो बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मेडीफेशियल के बारे में सुना है आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे मेडीफेशियल के बारे में.

फेशियल त्वचा की देखभाल (skincare) की एक बहु-चरणीय प्रक्रिया है, जो चेहरे को गहराई से साफ, एक्सफोलिएट (डेड स्किन हटाना), हाइड्रेट और पोषण देती है. इसमें क्लींजिंग, स्क्रबिंग, मसाज और फेस पैक शामिल होते हैं, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा स्वस्थ, चमकदार व रिलैक्स महसूस करती है। यह मुंहासे और दाग-धब्बे कम करने में भी मदद करता है.

मेडीफेशियल और सामान्य फेशियल में अंतर

मेडीफेशियल स्किन की समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता है. ये स्किन की गहराई में जाकर पिगमेंटेशन, मुंहासे, ऑयल और बढ़ती उम्र के लक्षणों पर काम करता हैं.

स्किन टाइप के अनुसार मेडीफेशियल

ड्राई स्किन- हाइड्राफेशियल

ड्राई स्किन वालों के लिए हाइड्राफेशियल सबसे अच्छा माना जाता है. यह स्किन को गहराई से साफ करके उसमें नमी पहुंचाता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है.

ऑयली स्किन- कार्बन फेशियल

जिन लोगों की स्किन ज्यादा ऑयली होती है या बार-बार पिंपल्स आते हैं, उनके लिए कार्बन फेशियल फायदेमंद माना जाता है. इस ट्रीटमेंट की मदद से स्किन पर आ रहा एक्सट्रा ऑयल कम होता है. एक्ने की समस्या कंट्रोल में रहती है. साथ ही दाग-धब्बों की समस्या भी दूर रहती है.

सेंसिटिव स्किन- फोटोफेशियल

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए फोटोफेशियल सही माना जाता है. फोटोफेशियल एक नॉन-इनवेसिव स्किन ट्रीटमेंट है, जो लाइट पल्स के जरिए पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइन्स और सन डैमेज को कम कर त्वचा में निखार लाता है.

एक्ने-प्रोन स्किन – एक्वा फेयरनेस फेशियल

जिनकी स्किन पर जल्दी मुंहासे आते हैं, उनके लिए यह ट्रीटमेंट हल्का और असरदार होता है. यह स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ और निखार लाने में मदद करता है. यह वाटर जेट तकनीक की मदद से स्किन को गहराई से साफ करता है, ब्लैकहेड्स हटाता है और डेड सेल्स को हटाकर स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है.

डल और प्रदूषण से प्रभावित स्किन – ऑक्सीजन फेशियल

प्रदूषण से स्किन बेजान और थकी हुई लगने लगती है. ऑक्सीजन फेशियल स्किन को फिर से ताजगी और चमक देता है. ऑक्सीजन की मदद से स्किन की ऊपरी परत को हाइलूरोनिक एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से निखार लाया जाता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

कभी भी मेडीफेशियल कराने से पहले अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट या फिर ब्यूटी एक्सपर्ट से सारी बातों को पहले ही जान लें. साथ ही अपनी स्किन टाइप के बारे में भी बताएं. क्योंकि ये फेशियल स्किन की समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता है. पैट टेस्ट जैसी जरूरी बातों को भी ध्यान में रखें. ताकि आगे के समय में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें 7 स्टेप स्किन केयर रूटीन, एक्ने से मिलेगी राहत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments