होमWellnessFitnessशीतली प्राणायाम…इस योगासन से मिलेगी हीटस्ट्रोक से राहत! गर्मी से बचने के...

शीतली प्राणायाम…इस योगासन से मिलेगी हीटस्ट्रोक से राहत! गर्मी से बचने के लिए बेस्ट उपाय

Yoga For Summer: शीतली प्राणायाम, शरीर को ठंडा करने वाला योगासन है. इसे करने के लिए जीभ को रोल करके सांस ले और नाक से छोड़े.

Yoga For Summer: गर्मियों में योगा करना है तो आपको कुछ ऐसे आसान करने चाहिए जिनसे शरीर में ऊर्जा बनी रहे और शरीर में जरूरत से ज्यादा भी गर्मी महसूस न हो. क्योंकि योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होता है जिससे शरीर में ऊर्जा पैदा होती है और शरीर में गर्मी बन जाती है.

गर्मियों में योग और एक्सरसाइज करने के लिए सही योग करना जरूरी है. क्योंकि शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे अधिक पसीना आता है, विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर का लचीलापन बढ़ता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में ऐसे कौन से योग हैं जिससे करने से सही ऊर्जा बनी रहती है और हीट भी कंट्रोल में रखता है.

गर्मियों में करने के लिए बेस्ट योगासन

मेरुदंडासन

मेरूदंडासन करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है. पीठ के निचला हिस्सा मजबूत होता. इस आसन के करने से शरीर ठंडा रहता है. मेरुदंडासन का अभ्यास शरीर में जमी एक्स्ट्रा गर्मी को कम करने में मदद करता है, जिससे गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा महसूस होता है.

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम, नाम से ही पता चल रहा है कि शरीर को ठंडा करने वाला योगासन है. इसे करने के लिए जीभ को रोल करके सांस ले और नाक से छोड़े. यह योग शरीर के तापमान को कम करता है और मन को शांत करता है. इस योग को करने के लिए जीभ को ट्यूब की तरह मोड़ें और उससे सांस लेना होता है. यह शरीर के बढ़ते तापमान को कम करता है, जिससे गर्मी के मौसम में या लू (heatstroke) के दौरान राहत मिलती है.

चंद्र भेदन प्राणायाम

चंद्र भेदन प्राणायाम करने के लिए सुखासन या फिर पद्मासन में बैठ जाएं. दाहिने अंगूठे से दाई नाक बंद करें औऱ बाई नाक से धीरे-धीरे सांस लें. इसके बाद बाई नाक बंद करके दाई नाक से सांस छोड़ें. इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं. चंद्र भेदन प्राणायाम करने से शरीर को ठंडक और मन को शांति मिलती है.

बालासन

गर्मियों में शरीर को ठंडा और शांत रखने के लिए बालासन भी किया जा सकता है. इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें, सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और माथे को जमीन पर टिकाएं. हाथों को आगे या पीछे फैलाकर 1-3 मिनट तक सामान्य सांस लें. ये आसन पीठ, कंधों और गर्दन को आराम देता है.

गर्मियों में दिनोंदिन बढ़ते तापमान के कारण मन चिड़चिड़ा, डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. वहीं आलस के कारम किसी प्रकार की कोई एक्टिविटी करने का मन नहीं करता. इसलिए अगर आप गर्मी में फिट रहना चाहते हैं तो कुछ योग की मदद से आप आसानी से खुद को फिट रख सकते हैं. इन योग की मदद से न सिर्फ फिट रहेंगे बल्कि शरीर भी ठंडा रहेगा और मन शांत रहेगा. योग, शरीर, मन और सांस को बैलेंस करता है, गर्मियों के दौरान अंदर के तापमान को कंट्रोल करता है.

यह भी पढ़ें: Gym में Muscles बनाते-बनाते खत्म हो सकती है मर्दानगी? डॉक्टर ने किया खुलासा!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments