होमExplainersसुबह उठते ही क्यों होने लगता एड़ियों में दर्द? कहीं इस बीमारी...

सुबह उठते ही क्यों होने लगता एड़ियों में दर्द? कहीं इस बीमारी का तो संकेत नहीं

Morning Heel Pain: कुछ लोग जब सुबह उठते हैं, तो एड़ियों में दर्द के एहसास के साथ उठते हैं. अगर ऐसा दर्द आपको हो रहा है? इसे हल्के में न लें.

Morning Heel Pain: कुछ लोग जब सुबह उठते हैं, तो एड़ियों में दर्द के एहसास के साथ उठते हैं. अगर इस तरह का दर्द आपको भी हो रहा है तो इसे हल्के में न लें. दरअसल कुछ लोग जब सुबह उठते ही हल्का कदम रखते ही कुछ दूरी पर चलते हैं उन्हें एड़ियों में तेज चुभन या फिर जकड़न महसूस होने लगती है.

क्योंकि ये समस्या इतनी छोटी है. इसलिए आप इसे थकान समझकर इग्नोर कर देते हैं. ऐसा अक्सर कई लोग करते हैं. लेकिन ये महज थकान या फिर हल्की परेशानी नहीं है. आपका शरीर आपको एक सिग्नल देने की कोशिश कर रहा है. जिसे आपको समझना होगा. आज हम इसी पर आपसे डिटेल में बात करने वाले हैं. आखिर ये किस बीमारी के कारण होता है. अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो क्या करना चाहिए. आइए डिटेल में जान लेते हैं.

किस बीमारी के कारण होता है ऐसा दर्द?

कई एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप सुबह उठते हैं और एड़ी में दर्द महसूस करते हैं, तो इसका सबसे आम कारण प्लांटर फैसाइटिस हो सकता है. दरअसल हमारे पैरों के तलवों में एक मोटी लिगामेंट होती है. जब ये लिगामेंट या तो सूज जाती है तो ऐसी स्थिती पैदा होती है. क्योंकि रातभर हमारे पांव की कोई मूवमेंट नहीं होती एकदम स्थिर रहता है. जिस कारण ब्लड का फ्लो कम हो जाता है, और जब आप सुबह उठते हैं, तो जकड़न और दर्द का एहसास होने लगता है. साथ ही कुछ ही मिनट के बाद जब आप चलते हैं, तो दर्द कम हो जाता है. हालांकि इसे हल्के में न लें. अगर आप इसे इग्नोर करते हैं, तो ये समस्या बढ़ सकती हैं.

ये भी बीमारी भी हो सकती है

वहीं न सिर्फ एक यही कारण हो सकता है. इसके अलावा भी एक कारण एचिलीस टेंडिनाइटिस भी हो सकता है. जिसमें हमारी पंडिली की मसल्स को एड़ी से जोड़ने वाली नस में सूजन आ जाती है. जिसके कारण सुबह के बाद दिनभर भी दर्द बना रहता है. ये समस्या अक्सर उन लोगों में अधिक देखी जाती है जो अधिक समय तक अपने पैरों को जोड़े बैठे रहते हैं, या फिर अधिक प्रेशर डालते हैं. अगर ऐसा दर्द महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर चेक करवाएं क्योंकि कुछ केस में ये रूमोटॉइड अर्थाराइटिस भी हो सकता है.

ठीक करने के क्या है उपाय?

अगर आप इसे ठीक करने के उपाय खोज रहे हैं, तो पहला उपाय यही है कि आप डॉक्टर से जांच करवाएं. दूसरा बर्फ से सिकाई, आराम और स्ट्रेचिंग जैसे घरेलू उपाय को अपनाते हैं, तो आपको राहत मिल सकती है. साथ ही सुबह जब उठे तो हल्की एक्सरसाइज करें या फिर अपने पैरों को हल्का-हल्का मूव करने की कोशिश करें. इससे आपको आराम मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: किसी प्रोडक्ट में नहीं कर सकते अश्वगंधा की पत्तियों का इस्तेमाल, FSSAI के कड़े निर्देश

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments