होमHealth Newsस्कूलों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस, हर 45 से 60...

स्कूलों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस, हर 45 से 60 मिनट में बजाई जाएगी Water Bell

Delhi Heatwave Alert: चिलचिलाती हुई गर्मी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया है. स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की गई.

Delhi Heatwave Alert: चिलचिलाती हुई गर्मी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया है. वहीं दिल्ली सरकार ने भी इस गर्मी को ध्यान में रखते हुए और बच्चों की हेल्थ पर फोकस करते हुए स्कूलों के लिए नई हीटवेव गाइडलाइंस जारी की हैं. दरअसल इस गाइडलाइंस का मकसद है बच्चों की सेहत पर खास फोकस करना.

दरअसल दिल्ली सरकार ने लू और डिहाइड्रेशन से बच्चों को सुरक्षित बचाए रखना है. बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने ये गाइडलाइंस जारी की है. वहीं येलो अलर्ट के तहत स्कूलों को भी नियमों का पालन करना होगा. आइए जानते हैं कि स्कूलों ने गाइडलाइन में क्या कदम उठाए हैं.

स्कूलों में बजाई जाएगी वॉटर बेल

इस गाइडलाइंस के अनुसार स्कूलों को निर्देश दिया गया कि हर 45 से 60 मिनट के अंदर एक खास वॉटर बेल बजाई जाए. इस वॉटर बेल का मकसद होगा बच्चों को याद दिलाना कि वह रुकें और पानी पिने का समय निकालें. जिससे की डिहाइड्रेशन की समस्या न हो. इसी के साथ छात्रों को भी अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी लाने के लिए निर्देशित किया गया है. वहीं स्कूलों को कई जगहों पर ठंडे और साफ पानी उपलब्ध करवाना होगा. ये सुनिश्चित करना होगा.

इन सभी चीजों पर रहेगी रोक

गर्मियों में भी तेज धूप में बच्चे बाहर मैदान में खेलते हैं. स्कूल भी ऐसी आउटडोर एक्टीविटीज को प्रमोट करते हैं. लेकिन यैलो अलर्ट और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अब खुले में तेज धूप में होने वाली एक्टीविटी पर रोक लगाई गई है. असेंबली के समय को कम किया जाएगा. या फिर किसी छायादार जगहों पर या फिर इनडोर जगहों पर असेंबली को शिफ्ट करने का आदेश हैं. अगर कोई क्लास ओपन एयर में करवाई जा रही है तो उसपर भी रोक रहेगी. आउटडोर स्पोर्ट्स को भी फिलहाल के लिए पूरी तरह से रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इस सिस्टम को किया जा रहा लागू

वहीं बच्चों की सुरक्षा का खास ख्याल रखने के लिए एक खास तरह का सिस्टम लागू किया जा रहा है. इसे ‘बडी सिस्टम’ नाम दिया गया है. इस सिस्टम के तहत दो छात्र एक दूसरे की हेल्थ पर खास नजर रखेंगे. इतना ही नहीं. अवेयरनेस सेशन चलाए जाएंगे. जिसमें स्कूली बच्चों को लू से बचने और उससे होने वाले लक्षणों कैसे बचाव किया जाए इस बारे में सिखाया जाएगा.

इसी अवेयरनेस सेशन में किसी भी छात्र की अगर तबियत अचानक बिगड़ जाती है तो उसे कैसे तुरंत उपचार दिया जाए ये भी सुनिश्चित किया जाएगा. स्कूल के साथ-साथ माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी खास निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत स्कूल प्रशासन तो पेरंट्स के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे. इसके लिए व्हाट्सऐप के माध्यम से मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर की जाएगी. नोटिस बोर्ड पर लू से बचाव के पोस्टर्स लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा! क्यों हुआ ऐसा? डॉक्टर ने दी चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments