होमHealth Newsरसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा! क्यों हुआ ऐसा?...

रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा! क्यों हुआ ऐसा? डॉक्टर ने दी चेतावनी

Man Paralyzed After Eating Rasgulla: भारत में नमकीन पकवान से लेकर मिठाई खाने के शौकीन आपको देशभर में मिल जाएंगे.

Man Paralyzed After Eating Rasgulla: भारत में खाने की शौकीनों की कमी नहीं है. नमकीन पकवान से लेकर मिठाई खाने के शौकीन आपको देशभर में मिल जाएंगे. मीठे में खासतौर पर रसगुल्ले को बड़े चाव से खाया जाता है. अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन है, तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है.

दरअसल एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां एक स्वस्थ युवक जिसने भारी मात्रा में रसगुल्लों का सेवन कर लिया. नतीजा कुछ ही घंटों के बाद उसके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो चुका था. यानी निचला हिस्से में लकवा मार चुका था. ये मामला काफी हैरान करने वाला है कि आखिर मीठा खाने से कैसे किसी को लवका मार सकता है. आपको बता दें कि ऐसा एक दुर्लभ कंडिशन के कारण हुआ है. जिसपर डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है. आइए जानते हैं.

इस कारण लकवाग्रस्त हुआ युवक

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस कंडिशन को ‘हाइपोकैलेमिक पीरियोडिक पैरालिसिस’ (Hypokalemic Periodic Paralysis) कहा जाता है. ये काफी दुर्लभ मेडिकल कंडिशन है. ऐसे मामलों में शरीर की मसल्स को काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम नहीं मिल पाता है. नतीजा व्यक्ति को अचानक से हिलने-डुलने में दिक्कत हो जाती है.

रसगुल्ला खाया और कैसे मारा लकवा?

एक सवाल ये भी आता है कि आखिर रसगुल्ला खाने के बाद ही क्यों लकवा मारा? इसके पीछे का क्या कारण है, तो बता दें कि जब हमारी बॉडी अधिक मात्रा में चीनी या फिर कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर लेती है. ऐसे मामलों में शरीर इंसुलिन का स्तर अचानक बढ़ने लग जाता है. जैसा इस केस में भी देखने को मिला. अचानक इतने रसगुल्ले खाने से युवक का इंसुलिन लेवल अचानक बढ़ गया.

इंसुलिन का मेन कार्य हमारी बॉडी में मौजूद ग्लोकोज को कंट्रोल रखना है. इस प्रोसेस में खून से पोटेशियम को खींचता है और मसल्स के सेल्स के अंदर धकेल देता है. अब अगर जेनेटिकली ये समस्या होती है तो खून में पोटैशियम का लेवल अचानक गिर जाता है. मांसपेशियों को संकेत भेजने के लिए पोटेशियम अनिवार्य है.इसकी कमी होते ही मांसपेशियां ‘शटडाउन’ मोड में चली जाती हैं, जिससे व्यक्ति को पैरालिसिस का अनुभव होता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

ये मामला सामने आते ही डॉक्टर्स भी काफी हैरान हैं. अब इस मामले पर वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने भी लोगों के लिए सावधानियां साझा की है. उनका कहना है कि ये दुर्लभ बीमारी उन युवाओं में अक्सर देखी जाती है, जो या तो अचानक जरूरत से अधिक मीठा खा लेते हैं, या फिर कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाने का सेवन ककते हैं. ये कंडिशन काफी जानलेवा हो सकती है. उन्होंने कहा कि अगर ये रेस्पीरेटरी मसल्स को अफेक्ट डाल दे तो कंडिशन जानलेवा भी हो सकती है. इसलिए इस बात का युवाओं को खास ख्याल रखना चाहिए कि अगर आप किसी भी चीज का सेवन कर रहे हैं, खासतौर पर मीठे का तो ये शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलंस को बिगाड़ सकता है.

इन लोगों को रखना चाहिए खास ख्याल

वहीं एक रिसर्च के अनुसार अक्सर ऐसी समस्या उन लोगों में देखी जाती है जो 20 से 40 साल की AGE ग्रुप में होते हैं. अगर आप अचानक मीठा खा लेते हैं, या फिर अधिक जंक फूड खा लेते हैं, हेवी एक्सरसाइज करते हैं और तुरंत बाद में खाना भी खा लेते हैं, स्ट्रेस या फिर शराब का अधिक इनटेक करते हैं. ऐसे लोगों को इस कंडिशन का खास ख्याल रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अकेलेपन से दिल की बीमारी का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा, Alert हो जाएं Adults

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments