होमExplainersगैस और एसिडिटी में क्या फर्क होता है? डॉक्टर से जानें

गैस और एसिडिटी में क्या फर्क होता है? डॉक्टर से जानें

Difference Between in Gas and Acidity: आप रोजाना अपनी बातचीत में किसी न किसी व्यक्ति को ये कहते सुन ही लेंगे कि गैस बन रही है.

Difference Between in Gas and Acidity: आप रोजाना अपनी बातचीत में किसी न किसी व्यक्ति को ये कहते सुन ही लेंगे कि गैस बन रही है यार. या फिर यूं कहा जाए कि एसिडिटी हो गई. इसलिए आज लाइट ही खाउंगा. लेकिन क्या आप गैस या फिर एसिडिटी में क्या फर्क है ये जानते हैं? या दोनों को एक ही समान समझते हैं.

अगर आप भी इन दोनों शब्दों को लेकर कंफ्यूज हैं और दोनों को एक ही समझते हैं. तो चिंता मत कीजिए. आज आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है. फिट रहे इंडिया ने पेट से जुड़ी कई समस्याओं पर ग्रेटर नोएडा स्थित फॉर्टिस अस्पताल में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक दीपक से कुछ सवाल किए. जिसको सुनकर आपकी ये कंफ्यूजन तो दूर हो ही जाएगी. आइए डिटेल में इस बातचीत को समझते हैं.

गैस और एसिडिटी में क्या फर्क है?

जब हमने डॉक्टर से सवाल किया कि आखिर गैस और एसिडिटी में क्या फर्क है? तो डॉक्टर अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा कि गैस और एसिडिटी ये दोनों अलग-अलग शब्द हैं. गैस तब होती है जब पेट फूल जाता है, पेट में भारीपन लगता है, या फिर भारी-भारी महसूस होने लगता है उसे गैस कहा जाता है.

एसिडिटी का मतलब है कि जब आप हमारे पेट या फिर छाती में बर्निंग यानी जलन महसूस होती है. उसे एसिडिटी कहा जाता है. इसलिए दोनों ही अलग है. इसलिए दोनों का ट्रीटमेंट भी अलग ही होता है. डॉक्टर इन दोनों समस्याओं को अलग तरह से ही ट्रीट करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO

गैस और एसिडिटी किन वजहों से होती है ट्रिगर?

अपने लाइफस्टाइल में कुछ आदतें हमें सुधारने की जरूरत है. जिसके कारण हमें शरीर से जुड़ी कई समस्याएं होती है. अब ये जानना जरूरी है कि आखिर गैस और एसिडिटी किन कारणों से ट्रिगर होती हैं. यानी आप ऐसा क्या काम कर रहे हैं कि आपको ये समस्या हो रही हैं. इसपर जब हमने डॉक्टर से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि गैस तब होती है जब आपका खाना अच्छे से पचता नहीं है.

यानी अनडाइजेस्टिव फूड के कारण गैस की समस्या होती है. या फिर अगर डाइजेस्ट हो भी रहा है तो आपका पेट पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है. इसलिए गैस की समस्या होती है.

डॉक्टर ने बताया कि कुछ मामलों में ये समस्या तब भी होती है जब कुछ पेशंट लगातार कब्ज की समस्या से परेशान हो. यानी लगातार कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं.

ऐसे मामलों में भी उन्हें गैस, पेट फूलना, भारीपन महसूस होना. इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. वहीं उन्होंने बताया कि अगर आप भारी खाना खा लेते हैं, जैसे पूरी या फिर कोई भी ऐसा खाना जिसे पचाना आसान नहीं होता उसके कारण भी ये समस्या हो सकती है.

इतना ही नहीं यही खाना आपकी एसिडिटी का भी कारण बनता है. क्योंकि इन्हीं खाने के चलते जलन और बर्निंग महसूस होती है. जिस कारण लोग कहते हैं कि एसिडिटी हो रही है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही क्यों होने लगता एड़ियों में दर्द? कहीं इस बीमारी का तो संकेत नहीं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments