होमWellnessFitnessघुटनें और मसल्स में आ जाएगी फ्लेक्सिबिलीटी, अपनाएं ये आसान योगासन

घुटनें और मसल्स में आ जाएगी फ्लेक्सिबिलीटी, अपनाएं ये आसान योगासन

Yoga for knee pain घुटनों में दर्द के लिए योग में कुछ ऐसे योगासन बताए है जिनकी वजह से आपको दर्द में राहत मिलेगा. चलिए जानते हैं.

Yoga for knee pain: योग करने से मन ही शांत नहीं होता बल्कि शरीर भी स्वस्थ बनता है. इसलिए योग को अपने दिनचर्चा का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए. आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी हद तक बदल चुकी है. वह घंटों बैठे काम करते हैं जिससे उनके पैर का पोस्चर एक ही अवस्था में बना रहता है. और छोटा हो या फिर बड़ा सभी को घुटनों में दर्द की समस्या बनी रहती है. इसलिए आज के समय में घुटनों में दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र की निशानी नहीं रही, बल्कि खराब लाइफस्टाइल की वजह से ये दर्द बच्चों में भी देखा जा रहा है. लेकिन घबराने की बात नहीं है, घुटनों में दर्द के लिए योग में कुछ ऐसे योगासन बताए है जिनकी वजह से आपको दर्द में राहत मिलेगा. चलिए जानते हैं.

योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे मासपेशियों में होने वाले दर्द में राहत मिलता है. जिससे शरीर में फ्लेक्सिबिलीट भी बढ़ती है. बैलेंस भी बेहतर होता है, जिससे दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है। योगा एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ आसान योगासन न केवल दर्द कम करते हैं बल्कि जोड़ों के लचीलेपन को भी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि योगासन कैसे जोड़ों और घुटनों के दर्द से राहत दिलाते हैं। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कौन से योगासन मददगार साबित हो सकते हैं.

घुटनों के दर्द में मिलेगा आराम

घुटनों का मूवमेंट

घुटने की मूवमेंट के लिए दोनों पैरों को एक साथ रखकर हल्का मोड़ें और घुटनों के ऊपर रखें. घुटनों को क्लाकवाइज और एंटीक्लाकवाइज दिशा में धीरे-धीरे घुमाएं. साथ ही घुटनों को मोड़ने और सीधा करने की एक्सरसाइज भी करें, जिससे जॉइंट्स में ब्लड सर्कुलेशन सही होगा. जिससे मासपेशियों में दर्द में राहत मिलेगा.

थाई और टो स्ट्रेंथनिंग

घुटनों में दर्द से आराम के लिए दूसरा योगासन है, थाई और टो स्ट्रेंथनिंग करना यानि, थाई को उठाकर हाथ से पकड़ें और पैरों की उंगलियों की सर्कुलर मूवमेंट करें. ये योगासन बारी-बारी दोनों पैरों में करें. इस योगासन करने से मासपेशिया मजबूत होती है, और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है.

हील-टू-हिप स्ट्रेच का फायदा

हील-टू-हिप स्ट्रेच योगासन करने के लिए आपको एड़ी को हिप की ओर उठाकर कुछ देर तक होल्ड करना होता है. इससे जांघों और घुटनों के आसपास की मांसपेशियों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है. इस योगासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है औऱ मासपेशियों में दर्द से हो रही जकड़न में आराम मिलता है.

फ्लोर योगासन

फ्लोर योगासन जैसा कि नाम से ही समझ में आ रहा है कि नीचे बैठकर की जाने वाला योग. इस योगासन को करने के लिए फ्लोर, जमीन पर सीधा बैठ जाएं और पैरों को सीधा रखकर थाई को टाइट और रिलैक्स करना, और बारी-बारी से घुटनों को मोड़कर सीधा करें. ऐसा करने से मांसपेशियों में दर्द से आराम मिलता है. ये योगासन मांसपेशियों और जॉइंट्स में हो रहे दर्द में आराम देता है. ये योगासन उन लोगों के लिए फायदा पहुंचाएगा जो लंबे समय तक एक ही पोस्चर में काम करते हैं.

ताजा आकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 36 करोड़ से ज्यादा लोग घुटनों के दर्द से परेशान हैं. वहीं भारत में ये समस्या तेजी से बढ़ रही है. अनुमान है कि 2025 तक भारत में 6 करोड़ से ज्यादा लोग घुटनों के दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं. पहले के समय में यह समस्या बढ़ती उम्र की निशानी मानी जाती थी, वहीं अब 25-35 साल के युवाओं में भी घुटनों का दर्द सामान्य हो चुका है. घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए दवाई खाने से अच्छा है योगा करना. क्योंकि ये दवाएं कुछ समय के लिए दर्द से राहत तो देती है लेकिन कुछ समय के बाद ये दुबारा उभर आती है. इसलिए लंबे और असरदार के लिए कुछ योगासन की मदद लें. योगासन का रोजाना अभ्यास करने से न सिर्फ दर्द में राहत मिलती है बल्कि दर्द भी धीरे-धीरे कम होने लगता है.

यह भी पढ़ें: शीतली प्राणायाम…इस योगासन से मिलेगी हीटस्ट्रोक से राहत! गर्मी से बचने के लिए बेस्ट उपाय


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments