होमHealth Newsरॉक-पेपर और सिजर, ट्रेंड के लिए स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे...

रॉक-पेपर और सिजर, ट्रेंड के लिए स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे लोग, जा सकती जान; जानें कैसे

Rock-Paper and Scissors Trend: आपकी भी फीड में जरूर एक ऐसी रील आई होगी जिसमें कुछ लोग रॉक, पेपर, सिजर फूड चैलंज करते हैं.

Rock-Paper and Scissors Trend: अगर आप इंस्टाग्राम चलाते हैं, तो आपकी भी फीड में जरूर एक ऐसी रील आई होगी जिसमें कुछ लोग रॉक, पेपर, सिजर फूड चैलंज करते हैं. खेल को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए लोगों ने इसमें फूड भी शामिल किया है. ऐसे ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं. अगर आप भी इसे फॉलो करने की बारे में सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है.

ऐसे ट्रेंड दिखने में एंटरटेनिंग जरूर लगते हैं, जिसके कारण कई लोग इसे ट्राई करने के बारे में सोचते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले इससे होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में जरूर सोच लें. क्योंकि अक्सर लोग इस प्रॉब्लम्स को इग्नोर कर देते हैं.

शरीर पर अचानक पड़ता प्रेशर

क्योंकि ये चैलंज ऐसा है जिसमें आपको फास्ट एक्टीविटी करनी होती है. नतीजा आपके शरीर पर अधिक प्रेशर पड़ता है. वहीं सोशल मीडिया का इस्तेमाल कई लोग करते हैं और बिना सोचे समझे इस ट्रेंड को फॉलो करने लगते हैं. इनमें बच्चे, युवा सब शामिल हैं. लेकिन उन्हें हेल्थ को क्या नुकसान पहुंचेगा इसका अंदाजा नहीं होता. आइए पहले समझ लेते हैं कि आखिर ये ट्रेंड है क्या?

क्या है रॉक, पेपर और सिजर ट्रेंड?

अपने बचपन में आपने भी रॉक, पेपर, सिजर खेला होगा. इस ट्रेंड में इसी खेल को खेला जा रहा है. लेकिन ट्विस्ट के साथ. दरअसल दो से तीन लोग मिलकर ये ट्रेंड आपस में खेल रहे हैं. सामने खाने का कुछ सामान रखा होता है. जंक फूड्स जैसे बर्गर, कोल्ड ड्रिंक वगैरह. जब गेम शुरू होता है और अपनी अपनी चाल चलते हैं अब जो व्यक्ति हारता है वो खाने से कुछ दूर भागते हुए जाता है और वापस आता है. तब तक जो व्यक्ति जीता होता है उनके आने तक उस खाने को खत्म करने की कोशिश करता है. ऐसा बार-बार किया जाता है. अब ऐसे ट्रेंड को हर कोई फॉलो करने लगा है.

ट्रेंड के कारण हो सकती कई समस्याएं

अगर आप इस ट्रेंड को फॉलो करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि इससे आपको काफी समस्याएं हो सकती है. इन समस्याओं में चोकिंग, डायजेस्शन से जुड़ी प्रॉब्लम, उल्टी, जी मिचलाना, ओवरईटिंग प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है. आप पूछेंगे कि कैसे इतनी समस्या हो सकती है?

चोकिंग की समस्या

जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो खाना अच्छे और सही तरीके से चबाया नहीं जाता. जिसके कारण ये गले में फंस सकता है. नतीजा घुटन का खतरा बढ़ता है और ये काफी जानलेवा साबित हो सकता है. डायजेशन प्रॉब्लम की अगर बात की जाए तो जब हम तेजी से दौड़ते हुए खाते हैं, तो हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है. नतीजा पेट दर्द, गैस, उल्टी या फिर एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

उल्टी और जी मिचलाने की समस्या

जब भी हम भरे हुए पेट के साथ दौड़ लगाते हैं, तो पेट असहज महसूस करता है. नतीजा उल्टी या फिर मतली आने की समस्या हो सकती है. पेट में ऐंठन, अगर खाने के तुरंत बाद दौड़ लगा ली जाए तो ये दर्द काफी असहज और परेशान करने वाला होता है. वहीं ये एक ऐसा चैलंज है जिसमें जल्दी में सब चीजों को खत्म करना होता है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो ओवरईटिंग की समस्या हो सकती है. नतीजा वजन तो बढ़ेगा ही साथ ही कई हेल्थ प्रॉब्लम्स आपको होंगी.

यह भी पढ़ें: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा! क्यों हुआ ऐसा? डॉक्टर ने दी चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments