होमPodcastक्या आपको भी Gas-Acidity की समस्या? ENO का सेवन हो सकता खतरनाक,...

क्या आपको भी Gas-Acidity की समस्या? ENO का सेवन हो सकता खतरनाक, डॉक्टर से जानें

Reasons of Gas, Acidity & Bloating: खाना खाने के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों के लिए फिट रहे इंडिया की टीम ने सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक दीपक से खास बातचीत की है, जिन्होंने बताया कि भारी भोजन के बाद गैस बनना एक आम समस्या है. लेकिन इन समस्या से बचने के […]

Reasons of Gas, Acidity & Bloating: खाना खाने के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों के लिए फिट रहे इंडिया की टीम ने सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक दीपक से खास बातचीत की है, जिन्होंने बताया कि भारी भोजन के बाद गैस बनना एक आम समस्या है. लेकिन इन समस्या से बचने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाने चाहिए.

डॉ. ने बताया कि पूरी, लड्डू और ज्यादा तला-भुना खाने से पचान की समस्या होने लगती है. क्योंकि इन खानों को पचाने में अधिक समय लगता है. अगर वहीं ये सही न पचे तो गैस संबंधी समस्या परेशान करने लगती है. इनमें वसा (fat) अधिक होती है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती है. इससे पेट में गैस और जलन की समस्या बढ़ सकती है. कई लोग राहत के लिए कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, लेकिन यह केवल लंबा आराम नहीं देती.

ENO का सेवन खतरनाक

डॉक्टर ने बताया कि Eno जैसे एंटासिड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है, लेकिन इसे आदत बनाना सही नहीं है. बार-बार एसिडिटी होना किसी गंभीर पाचन समस्या का संकेत भी हो सकता है. डिनर को हल्का और समय पर करना सबसे बेहतर उपाय है. सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाना खाएं, ज्यादा मसालेदार और तला भोजन से बचें, और भोजन के बाद तुरंत लेटने की आदत न डालें. सही खानपान और जीवनशैली से एसिडिटी और गैस की समस्या से बचा जा सकता है.

यह भी देखें: क्या Liver Detox सच है या सिर्फ मिथक?… कौन-सी दवाएं लिवर को नुकसान पहुंचाती


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments