होमWellnessBeautyचावल का पानी फाइन लाइन्स कम करता! फॉलो करें Japanese Skincare रूटीन

चावल का पानी फाइन लाइन्स कम करता! फॉलो करें Japanese Skincare रूटीन

Japanese Skin Care Routine: भारत में तेजी से वायरल हो रहा जापानी स्किन केयर रूटीन. सभी में इस वायरल ब्यूटी का क्रेज बना हुआ है.

Japanese Skin Care Routine: भारत में तेजी से वायरल हो रहा जापानी स्किन केयर रूटीन. बच्चों से लेकर बड़ों सभी में इस वायरल ब्यूटी का क्रेज बना हुआ है. जापान की महिलाओं की उम्र आसानी से दिखाई नहीं देती. उनकी स्किन में बुढ़ापे जैसी किसी प्रकार की कोई निशान दिखाई नहीं देते. ऐसी स्किन को देखकर लगता है कि उनके पीछे किसी खास प्रकार के महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स या फिर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करके स्किन को ऐसा बनाया गया है.

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी महिलाएं स्किन केयर को मेकअप या फैशन नहीं, बल्कि डेली रूटीन और लाइफस्टाइल का हिस्सा मानती हैं. उनके छोटे-छोटे लेकिन लगातार अपनाए गए उपाय ही उनकी जवान और हेल्दी स्किन का सबसे बड़ा राज हैं.

जापानी स्किनकेयर रूटीन करें फॉलो

डबल क्लींजिंग

ग्लोइंग स्किन के लिए डबल क्लींजिंग जरूरी है. गर्मियों में पूरे दिन धूप में रहने के कारण स्किन में रैशेज, ऑयल, डलनेस जैसी समस्या आम है. इन्हें दूर करने के लिए आप डबल क्लींजिंग का प्रयोग करें. सबसे पहले आप ऑयल-बेस्ड क्लेंजर से मेकअप हटाएं, फिर इसके बाद फेस वॉश से स्किन को अच्छी तरह साफ करना होगा.

ग्रीन टी का इस्तेमाल करें

जापानी लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए ग्रीन टी का उपयोग करते हैं. इसमें मौजूद उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट, विशेष रूप से EGCG, स्किन को यूवी नुकसान से बचाते हैं, सूजन कम करते हैं, कोलेजन बढ़ाते हैं. साथ ही एक्ने की समस्या को कंट्रोल करते हैं. आप इसे फेस मास्क, टोनर या स्किनकेयर प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

धूप से दूर रहना

जापान में लोग सनस्क्रीन का प्रयोग किए बिना घर से बाहर नहीं निकलते. सनस्क्रीन धूप की हानिकारक किरणों से बचाती है. इसलिए बेहतर प्रोडक्ट वाले सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें.

शीट मास्क लगाएं

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर हफ्ते दो बार शीट मास्क का प्रयोग करें. शीट मास्क (Sheet Mask) स्किन को तुरंत हाइड्रेशन, हेल्दी और चमक देने का एक बेहतर तरीका है.

स्किन को ज्यादा रगड़ना नहीं

जापानी महिलाएं स्किन को बहुत हल्के हाथों से साप करते हैं. अगर आपको भी अपनी स्किन ग्लोइंग बनानी है तो आप अपनी स्किन को हल्के हाथों सें रगड़ें. जापानी लोगों का मानना है कि ज्यादा रगड़ने से स्किन की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं. इसलिए वे माइल्ड क्लेंजर और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं.

चावल का पानी है ब्यूटी सीक्रेट

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चावल के पानी का प्रयोग करें. जी हां, चावल का पानी जापान में सालों से स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को टाइट करते हैं और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं. जापान में कई महिलाएं चेहरे पर राइस वॉटर से हल्का स्प्लैश करती हैं.

यह भी पढ़ें: स्किन समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता मेडीफेशियल, कराने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments