होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: रसगुल्ला खाने के बाद हुआ लकवा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: रसगुल्ला खाने के बाद हुआ लकवा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: रसगुल्ला खाने से हुआ लकवा, अकेलेपन से दिल की बीमारी का खतरा, गैस एसिडिटी में क्या फर्क?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. रसगुल्ला खाने से युवक हुआ लकवाग्रस्त इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. अकेलेपन से हो सकती दिल की बीमारी इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. गैस या फिर एसिडिटी में क्या फर्क होता है इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में.

यहां देखें VIDEO

पहले सेगमेंट में जानेंगे कैसे रसगुल्ले से हुआ लकवाग्रस्त

हैदराबाद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक युवक ने अधिक मात्रा में रसगुल्लों का सेवन किया जिसके बाद उसे पैरालिसिस हो गया. बताया गया कि युवक को हाथ-पांव में कमजोरी महसूस हुई हालत इतनी खराब हुई कि वो हिल-डुल भी नहीं पा रहा था. पहले लगा कि ये फूड पॉइजनिंग है. लेकिन जब हालत खराब हुई तो पैरालिसिस की जानकारी सामने आई. बताया गया कि युवक एक रेयर कंडिशन का शिकार हुआ. जिसे हाईपोकैल्मिक पीरियोडिक पैरालिसिस कहा जाता है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे अकेलेपन से दिल की बीमारी का खतरा

अकेलेपन से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है. सोशल मीडिया होने के बावजूद कई लोग अकेलेपन की समस्या का सामना कर रहे हैं. दरअसल अकेले रहने से दिल के वाल्व की बीमारी का कारण बन सकता है. अकेलेपन की वजह से युवाओं में दिल की वॉल्व बीमारी का खतरा बढ़ रहा है. बता दें कि दिल की वॉल्व बीमारी (Heart Valve Disease) एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल के चार वाल्वों में से एक या अधिक वाल्व ठीक से काम नहीं करते हैं, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन इफेक्ट होता है. इसमें या तो वाल्व पूरी तरह नहीं खुलते (स्टेनोसिस) या ठीक से बंद नहीं होते (लीकेज), जिससे दिल को शरीर में ब्लड पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे गैस और एसिडिटी में फर्क क्या होता है

कई लोग एसिडिटी और गैस को एक समझ लेते हैं. उन्हें लगता है कि गैस हो रही है, तो एसिड हो रही है. लेकिन आपको बता दें कि ये दोनों समस्याएं अलग-अलग होती है. डॉक्टर इन दोनों समस्याओं को अलग रूप से देखते हैं. गैस तब होती है जब हमें पेट भारी लगे, ब्लोटिंग महसूस हो, खाना खाने के बाद हैवी फील हो तो वो गैस की समस्या हो सकती है. वहीं एसिड की समस्या तब होती है जब हमें सीने में जलन महसूस हो. बर्निंग होने लगे तो हमें एसिड की समस्या हो रही है. इसलिए इन दो में फर्क समझना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 2026 तक हर जिले में Blood Bank! सरकार का बड़ा मिशन शुरू

यह भी देखें

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments