होमHealth Newsडायबिटीज से आंखों पर पड़ रहा असर, अंधे बन सकते हैं आप!...

डायबिटीज से आंखों पर पड़ रहा असर, अंधे बन सकते हैं आप! जानें कैसे करें बचाव

Diabetes Eye Problems: डायबिटीज की समस्या से दिल, किडनी या फिर नसों पर प्रभाव पड़ता है. अब तक सिर्फ यही समझा जाता था.

Diabetes Eye Problems: डायबिटीज की समस्या से दिल, किडनी या फिर नसों पर प्रभाव पड़ता है. अब तक सिर्फ यही समझा जाता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे हमारी आंखों पर भी अफेक्ट पड़ता है. जी हां दरअसल डायबिटीज का असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है. हालांकि इसका अफेक्ट अचानक नहीं धीरे-धीरे ही पड़ता है.

लेकिन जब आंखों में डायबिटीज के कारण दर्द हो तो इस स्थिती को सभाल पाना मुश्किल हो जाता है. खासतौर पर तब जब दर्द बढ़ जाता है. हालांकि अगर आप पहले ही समझकर और सावधानियां बरतना शुरू कर दें तो ये आपके लिे फायदेमंद साबित हो सकता है.

आंखों पर असर डालती डायबिटीज

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में डॉक्टर नुसरत बुखारी ने एक खास बातचीत की जिसमें जानकारी दी गई कि डायबिटीज से सिर्फ दिल, किडनी, लीवर या फिर नसों तक सीमित नहीं है. बल्कि इससे आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है. उन्होंने बताया कि इस समस्या की समझ लोगों को तब आती है जब बीमारी बढ़ जाती है.

आपको बता दें कि हमारी आंख ही कैमरे की तरह काम करती है. जिसमें रेटिना तस्वीरों को कैद करती है और दिमाग तक भेजती है. रेटिना में ही ब्लड वेसल्स होती हैं, ऐसे में जब लंबे समय तक शुगर का स्तर बढ़ा रहता है तो इससे नसें कमजोर हो सकती है. नतीजा सूजन, रिसाव हो सकता है. यहां तक की ये बंद हो सकती है. कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि नई ब्लड वेसल्स बनाता है, लेकिन ये बेहद नाजुक होती हैं और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं.

इस कंडिशन को क्या कहा जाता है?

अब जान लेते हैं कि आखिर इस कंडिशन को क्या कहा जाता है. तो बता दें कि इसे डायबिटीक रेटिनोपैथी कहा जाता है. इसमें बिना किसी शुरुआती लक्षणों के इसकी शुरूआत हो सकती है. हालांकि दुनियाभर में नजर कमजोर होने के बड़े कारणों में से एक ये कारण भी है. वहीं इतना ही नहीं डायबिटीज के कारण आंख से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी आपको हो सकती है. जैसे डायबिटिक रेटिनोपैथी, डायबिटिक मैक्युलर एडीमा, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा शामिल हैं. डॉक्टर के अनुसार इस बीमारी के शुरुआती लक्षण नजर भी नहीं आते हैं.

आंखों में कई बदलाव आ सकते नजर

अब इससे होने वाली समस्या की अगर बात करें तो कई लोगों को इससे गंभीर समस्या हो सकती है. क्योंकि इस समस्या के लक्षण दिखाई नहीं देते ऐसे में इसमें धुंधला दिशना, आंखों के सामने काले धब्बे नजर आना, रात में देखने में दिक्कत होना, अचानक विजन में बदलाव हो जाना शामिल हो सकता है.

क्या इस समस्या को रोका जा सकता है?

वहीं इस समस्या को रोके जाने की अगर बात की जाए तो आप सही देखभाल से इससे होने वाले नुकसान को कम या फिर रोक सकते हैं. जैसे अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें, रेगुलर जांच करवाएं, बैलंस्ड और फाइबर युक्त आहार लें, रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें, स्ट्रेस कम करें. वहीं एक साल में कम से कम एक बार जरूर आंखों की जाच करवाएं.

यह भी पढ़ें: रॉक-पेपर और सिजर, ट्रेंड के लिए स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे लोग, जा सकती जान; जानें कैसे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

How to get fit at 80 years old: शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Recent Comments