How to get fit at 80 years old: बढ़ती उम्र में शरीर को फिट रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये आपको फिट रखने में मदद करेगी.
दरअसल बढ़ती उम्र में जोड़ों में अकड़न, मांसपेशियों में दर्द, स्ट्रेस और नींद की समस्या बनी रहती है. ऐसे में योग फायदेमंद साबित हो सकता है, कहा जाता है योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दर्द में आराम पहुंचता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति गंभीर गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, स्लिप डिस्क या हार्ट जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
बढ़ती उम्र में आसन योगासन और प्राणायाम
- ताड़ासन (Tadasana)
- वृक्षासन(Vrikshasana)
- भुजंगासन (Bhujangasana)
- मार्जरी-बीतीलासन (Cat-Cow Pose)
- सेतु बंधासन (Setu Bandhasana)
- वज्रासन (Vajrasana)
- पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana)
- शवासन (Shavasana)
- अनुलोम-विलोम (Anulom Vilom)
- भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama)
- दीर्घ श्वास (Deep Breathing)
बढ़ती उम्र में योग कैसे पहुचाएं फायदा?
- योग करने से मांसपेशियों की अकड़न और जकड़न कम होती है. शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है.
- वृक्षासन और ताड़ासन जैसे योगासन शरीर का बैलेंस बेहतर बनाने में मदद करते हैं. गौरतलब है कि बढ़ती उम्र में शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है. ऐसे में योग फायदा पहुंचा सकते हैं. वहीं बढ़ती उम्र में गिरने का खतरा कम हो जाता है.
- योग शरीर की प्रमुख मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे रोजमर्रा के काम करना आसान हो सकता है.
- हल्के योगासन जोड़ों की गतिशीलता (Mobility) बनाए रखने और अकड़न कम करने में मददगार साबित होते हैं. ऐसे में ये शरीर के जोड़ों में अकड़न-जकड़न की समस्या नहीं होने देते.
- भुजंगासन और मार्जरी-बीतीलासन जैसे योगासन रीढ़ की लचक बनाए रखने में मददगार होते हैं. कमर दर्द को कम करते हैं.
- योग, प्राणायाम और ध्यान शरीर का स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में मेंटल हेल्थ ठीक रहती है.
- रोजाना योग करने से मन शांत रहता है. ऐसे में गहरी और अच्छी नींद आती है.
- योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है. एक्सपर्ट कहते हैं अगर शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर रहता है तो सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है.
किन बातों का रखें ध्यान
- योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
- किसी एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में योग-एक्सरसाइज जैसी गतिविधिया करें.
- खासकर गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति एक्सपर्ट की सलाह से ही योग करें.
- योग करने से पहले क्षमता के अनुसार वार्म-अप करें.
- हल्के और आसान योगासन करें.
- किसी भी आसन को जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें.
- आसन के दौरान गहरी सांस लेते रहें.
- किसी भी प्रकार की चोट और दर्द को नजरअंदाज ना करें.
- दर्द होने पर तुरंत रुक जाएं.
- आरामदायक कपड़े पहनकर ही योग करें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और संतुलित आहार को डाइट का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहे.
यह भी पढ़ें: Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे
FAQs
सवाल: बढ़ती उम्र में योग क्यों करना चाहिए?
जवाब: बढ़ती उम्र में योग करने से शरीर लचीला रहता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, संतुलन बेहतर होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है.
सवाल: बढ़ती उम्र में कौन-से योगासन सबसे अच्छे माने जाते हैं?
जवाब:ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, मार्जरी-बीतीलासन, सेतु बंधासन और शवासन बढ़ती उम्र के लोगों के लिए लाभदायक माने जाते हैं.
सवाल: बढ़ती उम्र में योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: योग हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार करें, वार्म-अप करें, सही तकनीक अपनाएं, दर्द होने पर तुरंत रुक जाएं और किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अभ्यास शुरू करें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

