How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि इन समस्या को कंट्रोल कैसे किया जाए? आज के आर्टिकल में जानेंगे कि वे कौन से आयुर्वेदिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप थायरॉइट की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं?
वहीं अगर किसी व्यक्ति को थायरॉइड की बीमारी है, तो सिर्फ आयुर्वेदिक उपाय की मदद ना लें, बल्कि डॉक्टर की सलाह भी लेना बेहद जरूरी है.
थायरॉइड के लिए 3 आयुर्वेदिक उपाय
बैलेंस्ड और हल्के आहार लें
आयुर्वेद कहता है कि थायरॉइड जैसी बीमारी को कंट्रोल करने के लिए बैलेंस्ड और हल्के आहार लें. वहीं प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन करने से बचें.
योग और प्राणायाम करें
एक्सपर्ट कहते हैं कि थायरॉइड को कंट्रोल करने के लिए उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे योगासन करें. ये योगासन आपका स्ट्रेस कम करने में मदद करेगा.
जड़ी-बूटियों का सेवन
आयुर्वेद के अनुसार कंचनार गुग्गुल जैसी औषधियां लाभकारी हो सकती है. लेकिन इनका सेवन करने के लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है. किसी भी प्रकार की औषधी का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है.
कितने तरह के थायरॉइड होते हैं?
बता दें कि थायरॉइड 5 प्रकार की होती है. इसमें से सबसे आम हाइपोथायरॉइडिज्म (Hypothyroidism) और हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) खास होती हैं.
हाइपोथायरॉइडिज्म (Hypothyroidism)
हाइपोथायरॉइडिज्म (Hypothyroidism) में जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनने लगते हैं. इसके कारण थकान, वजन बढ़ना, ठंड अधिक लगना, कब्ज, स्किन ड्राईनेस और बाल झड़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.
हाइपरथायरॉइडिज्म (Hyperthyroidism)
हाइपरथायरॉइडिज्म (Hyperthyroidism) में वजन घटना, दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, ज्यादा पसीना आना और हाथ कांपना जैसे लक्षण नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स
FAQs
सवाल: थायरॉइड की जांच कैसे होती है?
जवाब: थायरॉइड की जांच के लिए मुख्य रूप से TSH, T3 और T4 ब्लड टेस्ट किए जाते हैं.
सवाल: सबसे आम थायरॉइड बीमारी कौन-सी है?
जवाब: हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरॉइडिज्म सबसे आम थायरॉइड विकार हैं.
सवाल: थायरॉइड कितने प्रकार का होता है?
जवाब: थायरॉइड की प्रमुख बीमारियां हाइपोथायरॉइडिज्म, हाइपरथायरॉइडिज्म, गॉयटर, थायरॉइड नोड्यूल और थायरॉइडाइटिस हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

