होमWellnessBeautyमानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न...

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

Monsoon Hair Care Tip: बारिश के दिनों में बालों की सेहत का खास ख्याल रखना होता है. अगर आप इनका ध्यान नहीं रखते हैं तो बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के दिनों में बालों की सेहत का खास ख्याल रखना होता है. क्योंकि अगर आप इनका ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपकों बालों किस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना हैं.

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मानसून के दिनों में बालों में क्या लगाने से बचना चाहिए. किस तरह से आपको बालों का खास ख्याल रखना है. ताकि स्कैल्प मजबूत बनी रहे. साथ ही इंफेक्शन के खतरे से भी बचाव हो सके.

मानसून में बालों में ना लगाएं ये प्रोडक्ट्स

ऑयलिंग करने से बचें

मानसून के दिनों में स्कैल्प चिपचिपी रहती है. ऐसे में अगर आप ऑयलिंग करते हैं तो स्कैल्प में नमी बने रहने का खतरा रहता है. इसलिए कोशिश करें कि बारिश के दिनों में बालों में ऑयलिंग कम करें. इसके अलावा हेवी ऑयल, ग्रीसी सीरम या मोटी क्रीम जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी ना करें.

हेयर टूल्स के इस्तेमाल से बचें

बारिश के दिनों में हेयर टूल्स से बचना बेहद जरूरी है. बार-बार बालों में हेयर टूल्स का इस्तेमाल बालों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं मानसून के दिनों में स्कैल्प कमजोर रहती हैं, ऐसे में अगर आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी जड़े कमजोर होने का खतरा रहता है.

हेयर स्प्रे और जेल ज्यादा न लगाएं

कई लोगों को हेयर स्प्रे जैसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. वहीं इस तरह की आदतें बारिश के दिनों में स्कैल्प के लिए इंफेक्शन का खतरा बन सकती है. इसलिए जितना हो सके हेयर स्प्रे और जेल जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें.

गीले बालों में कुछ ना लगाएं

मानसून के दौरान गीले बालों में किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें. ये स्कैल्प में बैक्टीरियां, फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ाता है. वहीं कुछ लोग सीरम, ऑयल या जेल जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद इन्हें बांध भी लेते हैं, ये आदतें बालों की जड़ों को कमजोर और स्कैल्प इंफेक्शन के खतरे को बढ़ाता है. इसलिए पहले बालों को सुखाएं फिर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.

याद रखें ये बातें

  • बारिश के पानी में बाल भीगने पर तुरंत बाल खोल लें.
  • बालों का पानी सुखने दें.
  • गीले बालों को लंबे समय तक न बांधें.
  • स्कैल्प साफ रहे इसलिए माइल्ड शैंपू का प्रयोग करें.
  • कंघी, तौलिया, हेलमेट या कैप किसी को देने से बचें.
  • स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा तेल लगाकर लंबे समय तक न छोड़ें
  • स्कैल्प इंफेक्शन के खतरे से बचने के लिए साफ तकिए का कवर और तौलिया इस्तेमाल करें.
  • संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं.
  • पसीना आने के बाद बालों और स्कैल्प को साफ रखें.
  • अगर स्कैल्प में लगातार खुजली, लालपन, दर्द, बदबू, सफेद परत या पस वाले दाने दिखाई दें.

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

FAQs

सवाल: मानसून में स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

जवाब: बारिश, नमी और पसीने के कारण स्कैल्प लंबे समय तक गीला रहता है, जिससे फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

सवाल: स्कैल्प इंफेक्शन से बचने के लिए सबसे जरूरी क्या है?

जवाब: बारिश में भीगने के बाद बालों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखाएं और स्कैल्प को साफ रखें.

सवाल: किन लक्षणों पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

जवाब: यदि स्कैल्प में लगातार खुजली, लालपन, दर्द, बदबू, रूसी बढ़ना या पस वाले दाने दिखाई दें, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

How to get fit at 80 years old: शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Sehat Ki Khabar: आखिर कैसे बनता है सोया चाप? जरूर देखें ये वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

Recent Comments