होमHealth Newsसोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार...

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अगर आप भी बड़े चाव से सोया चाप खाते हैं, तो इसे बनाने के प्रोसेस को एक बार जरूर देख लें. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. डेंगू की वैक्सीन लॉन्च तो हो गई जानें इसकी कीमत कितनी होगी. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत हो सकता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

सोया चाप को लेकर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति सोया चाप बनाने वाले मटीरियल पर लेट रहा है. उसमें नहा रहा है. इस तरीके से उसे तैयार किया जा रहा है. जिसे लेकर एक बार फिर से हाइजीन पर सवाल उठ रहे हैं और लोग सोया चाप न खाने पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि फूड ऑफिसर के संज्ञान में वीडियो आ चुका है. जिसे देखते हुए उन्होंने कहा कि इसपर कार्रवाई होगी.

डेंगू की वैक्सीन की कीमत कितनी है?

भारत ने पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को लॉन्च कर दिया है. यानी अब डेंगू मच्छरों से लड़ने में काफी मदद मिलेगी. लेकिन इसके कीमत की बात करें तो फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रिपोर्ट्स कहती है कि 6 हजार से 12 हजार रुपये तक इसकी कीमत हो सकती है. आप मान लीजिए अगर इसकी कीमत 6 हजार रुपये होती है तो एक डोज की कीमत 3 हजार रुपये हो सकती है. क्योंकि वैक्सीन की दो डोज लगवानी जरूरत है. हालांकि कीमत कम होने की संभावना भी है मार्केट में एक बार लॉन्च होने के बाद इसकी डिमांड बढ़ने पर कीमत सस्ती हो सकती है.

रात में बार-बार आ रहा पेशाब?

कुछ लोगों को रात में बार-बार पेशाब आता है. जिससे नींद उचटती है. स्लीप साइकल डिस्टर्ब हो जाती है फिर नींद न आने की समस्या पैदा हो जाती है. हालांकि लोग इसे पानी अधिक पीने वाली समस्या मान लेते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ऐसी सिचुएशन हो रही है. बार-बार पेशाब आ रहा है तो ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. इसे इग्नोर करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

रात में बार-बार पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं जैसेः

  • यूरिन इंफेक्शन यानी (UTI)
  • डायबिटीज
  • बढ़ा हुआ प्रोस्टेट
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर
  • किडनी और यूरिन की अन्य समस्याएं
  • अगर ये समस्याएं हो तो भी आपको रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: हेल्थ वर्कर्स पर हिंसा, गोरा करने वाली क्रीम पर बैन की मांग और जापान का Human Refrigerator

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Sehat Ki Khabar: आखिर कैसे बनता है सोया चाप? जरूर देखें ये वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

Monsoon Hair Care Tip: बारिश के दिनों में बालों की सेहत का खास ख्याल रखना होता है. अगर आप इनका ध्यान नहीं रखते हैं तो बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.

Recent Comments