होमHealth NewsNEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

MCC Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी (MCC) ने NEET UG और NEET PG काउंसलिंग 2026 को और आसान पारदर्शी और छात्रों के लिए कंफर्टेबल बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं. इन सुधारों का उद्देश्य काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल बनाना, डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करना और छात्रों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराना है.

MCC का कहना है कि इस नए बदलावों के सामने आने के बाद काउंसलिंग के दौरान होने वाली टेकनीकल दिक्कतें कम होंगी और छात्रों को सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंटेशन वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सेवाओं का अधिक सहज अनुभव मिलेगा.

MCC Counselling 2026 में क्या-क्या बदलाव हुए?

  1. काउंसलिंग प्रक्रिया हुई और आसान

MCC ने आवेदन से लेकर सीट आवंटन तक की प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल बनाने पर जोर दिया है, ताकि छात्रों को कम परेशानी का सामना करना पड़े.

  1. डिजिटल सेवाओं को किया गया मजबूत

काउंसलिंग पोर्टल पर कई डिजिटल सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है. इससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, फीस भुगतान और दस्तावेज अपलोड जैसी प्रक्रियाएं अधिक सुगम होंगी.

  1. पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस

सीट आवंटन और काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिससे छात्रों को स्पष्ट और समय पर जानकारी मिल सके.

  1. छात्रों के लिए बेहतर हेल्प और सपोर्ट सिस्टम

MCC ने उम्मीदवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सहायता सेवाओं (Support System) को मजबूत करने की बात कही है, ताकि काउंसलिंग के दौरान छात्रों को समय पर मदद मिल सके.

MCC Counselling क्या है?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत कार्यरत Directorate General of Health Services (DGHS) द्वारा संचालित की जाती है. यह NEET UG और NEET PG के माध्यम से मिलने वाली 15% All India Quota (AIQ) की MBBS, BDS और अन्य मेडिकल सीटों के साथ-साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, AIIMS, JIPMER, BHU, AMU और अन्य संस्थानों की काउंसलिंग कराती है.

छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

इन नए सुधारों के बाद छात्रों को:

ऑनलाइन प्रक्रिया में कम परेशानी होगी.
दस्तावेज सत्यापन अधिक व्यवस्थित होगा.
सीट आवंटन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी.
तकनीकी सहायता और शिकायत निवारण पहले से बेहतर मिलेगा.
पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया अधिक सहज और समयबद्ध बनने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Sehat Ki Khabar: आखिर कैसे बनता है सोया चाप? जरूर देखें ये वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

Monsoon Hair Care Tip: बारिश के दिनों में बालों की सेहत का खास ख्याल रखना होता है. अगर आप इनका ध्यान नहीं रखते हैं तो बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.

Recent Comments