Diljit Dosanjh Belly Button Oil: भारतीय घर में आपको पुराने नुस्खों का खजाना मिल ही जाएगा. बुखार हो, सर्दी हो, जुकाम हो या फिर छोटी-मोटी समस्याएं. डॉक्टर के पास जाने के बजाए कुछ घरेलु नुस्खें लोग जरूर अपना लेते हैं. इन्हीं में से एक नुस्खा नाभि में तेल लगाना जो काफी पुराना है. आयुर्वेद में भी इसके कई लाभ बताए गए हैं. .ये नुस्खा इस समय खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इस नुस्खे को अपनाते हैं. वो रोजाना रात में अपनी नाभि में तेल लगाते हैं. इस बात का खुलासा भी खुद दिलजीत ने ही हाल में किया है. उन्होंने बताया कि उनके बैग में हमेशा नीम और सरसों का तेल रहता ही है. जिससे उन्हें काफी फायदा मिलता है.
इंटरव्यू में कही ये बात
दरअसल वोग को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने रैपिड फायर राउंड में खुलासा किया कि वो हर रात नाभि में तेल लगाता हैं. जिससे उन्हें काफी फायदा मिलता है. हमारे शरीर की हर चीज किसी न किसी तरह नाभि से जुड़ी होती है. इसलिए नाभि की देखभाल करना बहुत जरूरी है.
क्या लाभ मिलते हैं?
आप पूछेंगे किस तरह के लाभ मिलते हैं? तो इसका जवाब है कि ये पुरानी परंपरा है. कई घरों में इसे काफी सालों से अपनाया जाता है. इससे शरीर या फिर स्किन को खास लाभ मिलता है. हालांकि इसका साइंटिफिक प्रमाण नहीं है. वह बताती हैं कि नाभि के आसपास की त्वचा एक सामान्य सुरक्षा परत की तरह काम करती है. ये भी ध्यान रखना चाहिए कि हर किसी को ये तरीका नहीं सूट करता. यानी कुछ लोगों को नाभि में तेल लगाने से जलन, एलर्जी, या फिर अन्य परेशानियां हो सकती है. इसलिए अगर इस तरीके को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने की आप सोच रहे हैं तो पहले देखें कि कहीं इससे कोई नुकसान तो नहीं पहुंच रहा. अगर हां तो एक्सपर्ट्स से जरूर सलाह लें.
ऐसा करने का क्या फायदा होता है?
अब जान लेते हैं कि अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं तो क्या फायदा मिलता है? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नीम और सरसों दोनों के तेल स्किन के लिए कुछ हद तक तो फायदेमंद हो सकते हैं. लेकिन इसका असर सिर्फ उसी जगह पर सीमित रहता है जहां इसे लगाया जाता है. दरअसल नीम के तेल में एंटीमाइक्रोबियल यानी किटाणु से लड़ने की शक्ति होती है जो सूजवन कम करती है. सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन की रुखेपन को कम करते हैं और उसे सॉफ्ट रखने में मदद कर सकता है. हालांकि अगर इन तेल को हेल्दी स्किन पर लगाया जाए तो वो नाभि के आसपास की स्कीन को मॉइस्चराइज करने और उसकी सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
आपने फायदे जानें अब इसके नुकसान भी जान लें. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये हर किसी के लिए सेफ हो ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों को नीम का तेल लगाने से कुछ समस्याएं हो सकती है जैसेः
- एलर्जी
- लालपन
- खुजली
- जलन
ऐसी समस्याएं पैदा होती हैं. खासतौर पर उन लोगों को जिन की स्किन काफी सेंसिटीव होती है. ऐसा ही सरसों के तेल के साथ भी होता है. सरसों के तेल से लोगों को समस्या हो सकती है जैसेः
- जलन
- कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस
ऐसी समस्या सरसों के तेल से हो सकती है. हालांकि अगर नाभि साफ नहीं है और उसमें तेल लगा दिया जाए तो नाभि में मौजूद गंदगी, पसीना, नमी फंस सकती है. जो बैक्टीरिया या फिर फंगस पनपने का बड़ा कारण बनती है. अगर तेल लगाने के बाद खुजली, दाने, जलन या किसी तरह की असहजता महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
सोशल मीडिया पर इस नुस्खे को लेकर अक्सर दावा किया जाता है कि नाभि में तेल लगाओगे तो डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होगा, इम्युनिटी बढ़ जाएगी, हार्मोन बैलंस हो जाएगा, बॉडी हेल्दी रहेगी. लेकिन फिर वही एक्सपर्ट कहते हैं कि इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है, न ही इसपर कोई रिसर्च हुई है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

