होमDietगर्मियों का टॉनिक! दिन की शुरूआत बस एक गिलास से, पूरे दिन...

गर्मियों का टॉनिक! दिन की शुरूआत बस एक गिलास से, पूरे दिन शरीर रहेगा कूल-कूल

Lassi Ke Fayde: गर्मी आते ही लस्सी की याद आने लगती है. बिना लस्सी, दही के बिना खाना भी अधूरा लगता है. दही-लस्सी न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है.

Lassi Ke Fayde: गर्मी आते ही लस्सी की याद आने लगती है. बिना लस्सी, दही के बिना खाना भी अधूरा-सा लगता है. दही-लस्सी न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है बल्कि शरीर में पानी की कमी की कमी को भी दूर करता है. लस्सी एक नेचुरल कूलिंग एनर्जी ड्रिंक है. गर्मियों में इसका सेवन लाभदायक माना जाता है.

गर्मियों में लस्सी किसी एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं होती. इसके सेवन के अनेकों फायदे हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है. और गर्मी में होने वाली समस्या को दूर रखता है. अगर आपको गर्मी में अपने शरीर को ठंडा रखना है तो लस्सी को कई रूपों में आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पोषक तत्वों का खजाना लस्सी | What if I drink lassi daily?

लस्सी दही से बना एक पौष्टिक और रिफ्रेशिंग ड्रिंक होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक, हाइड्रेशन और तुरंत एनर्जी देती है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं. ये गुण शरीर में कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहतरीन ड्रिंक है. इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है. हड्डियों को मजबूती मिलती है.

लस्सी को बहुत कम लोग जानते हैं. दरअसल लस्सी दही से ही बनाई जाती है. दही का ये पतला रूप होती है. दही में हल्का पानी डालकर इसे मथा जाता है. जिससे ये ह्लका पतला हो जाता है. इसे आप खाने के साथ, या फिर शेक बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.

लस्सी पीने का सही समय | Which time is best to drink lassi?

लस्सी पीने का एक सही समय होता है. इसे किसी भी समय नहीं खाना-पीना चाहिए. कई लोग दिन में बिजी होने के कारण रात के जिनर में इसका सेवन कर लेते हैं. लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं होता. रात के समय लस्सी का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए इसका सेवन दिन के समय ही करें. दोपहर के खाने या फिर सुबह के नाश्ते में आप शेक के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं. खासतौर पर दोपहर में इसका सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज की समस्या में Mango खाने से शुगर कैसे रहेगा कंट्रोल? एक्सपर्ट ने बताए तरीकें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments