होमHealth Newsखुद से दवा लेना पड़ सकता है भारी! WHO ने दी खौफनाक...

खुद से दवा लेना पड़ सकता है भारी! WHO ने दी खौफनाक चेतावनी

Antibiotic Resistance: आप एंटीबायोटिक्स खरीदकर और उसका सेवन करके भले ही आप बैक्टीरिया को खत्म कर रहे हैं. लेकिन इससे नुकसान हो सकता है.

Antibiotic Resistance: आप नॉर्मल सर्दी, जुकाम में कैमिस्ट से खरीद कर दवा ले लेते हैं? एंटीबायोटिक्स खरीदकर और उसका सेवन करके भले ही आप बैक्टीरिया को खत्म कर रहे हैं. लेकिन इससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है. अब बैक्टीरिया पर अब इन गोलियों का असर नहीं पड़ रहा है.

इसपर WHO एक्सपर्ट्स ने गंभीर चेतावनी जारी करते हुए इसे माहामारी बताया है. जो चुपचाप पूरी तरह दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है. ऐसे में जो लोग बिना सोचे समझे कैमिस्ट से दवा खरीदकर खा लेते हैं वो सबसे बड़ी गलती करते हैं. क्योंकि बुखार और खांसी जुकाम में हम ऐसी दवा को दो दिनों के लिए खाते हैं उसके बाद उसे छोड़ देते हैं.

जिद्दी और खतरनाक हो सकती बीमारियां

वहीं अब जो लोग ऐसा करते हैं, वो कुछ समय के लिए तो बीमारी को खत्म कर देते हैं. लेकिन इससे वायरस या फिर बैक्टीरिया और भी अधिक जिद्दी और खतरनाक हो सकती है. इसलिए अगर आप जुकाम या फिर खांसी बुखार में बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन करते हैं, तो ये गलत साबित हो सकता है. क्योंकि ऐसी दवाएं सिर्फ वायरस को मारने का काम नहीं करती बल्कि बैक्टीरिया को ही मारती है.

इसपर जिलिन यूनिवर्सिटी और पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज में एक नए वैश्विक स्तर पर रिसर्च की गई. जिसमें अस्पताल की प्रयोगशालाओं, राष्ट्रीय निगरानी और अनुसंधान नेटवर्क से ठोस आंकड़े एकत्र किए गए हैं, जिससे पता चलता है कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) कोई दूर का खतरा नहीं है.

पूरी दुनिया के लिए है संकट का समय

WHO एक्पर्ट्स का कहना है कि ये कोई ऐसा संकट नहीं जो किसी देश तक सीमित हो बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए संकट है. ऐसे में अगर आज इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो फ्यूचर में छोटे-छोटे ऑपरेशन तक भी फेल हो सकते हैं. इस चेतावनी में बताया गया कि कैंसर और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज भी मिल पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो जाएंगे. हालांकि एशिया के देशों में कंडिशन और भी गंभीर हो सकती है क्योंकि यहां ऐसी दवाओं पर अधिक लगाम नहीं है.

कैसे बचा जाए?

अब बात करें कि आखिर क्या करना चाहिए? तो बता दें कि डॉक्टर की बिना सलाह के ऐसी दवा नहीं लेना चाहिए. वहीं आपको डॉक्टर ने भी ऐसी दवा दी है तो कोर्स पूरा करें. क्योंकि कुछ लोग बीमारी ठीक होने के कुछ ही देर बाद उसे छोड़ देते हैं. इसलिए कोर्स खत्म हो तो ही उसे छोड़े. अपने आसपास की सफाई रखें जिससे इंफेक्शन न हो.

यह भी पढ़ें: 2026 के अंत तक हर जिले में Blood Bank! सरकार का बड़ा मिशन शुरू

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments