होमWellnessBeautyइंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर बनाएं फेस पैक, डलनेस और टैनिंग...

इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर बनाएं फेस पैक, डलनेस और टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

Best face pack for glowing skin: अगर आप भी गर्मी में इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो घर के बने ये फेशियल बड़े काम आएंगे.

Best face pack for glowing skin: गर्मियों में स्किन केयर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. गर्मी और उमस के कारण स्किन रूखी, बेजान और डलनेस से भर जाती है. स्किन को साफ-सुथरा रखना थोड़ा-मुश्किल होता है. वहीं स्किन में जान लाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं.

अगर आप भी गर्मी में इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो घर के बने ये फेशियल बड़े काम आएंगे. इनमें पाए जाने वाले गुण स्किन की डलनेस दूर कर ग्लोइंग बनाते है. मार्किट में मिलने वाले प्रोडक्ट अक्सर महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरे होते हैं जो स्किन के लिए सही नहीं माने जाते. इसिलए कई लोग ऐसी प्रोडक्ट की तलाश में होते हैं जो घर में आसानी से बनाए जा सकें. इसलिए आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कुछ ऐसे फेस पैक की जो घर में आसानी से बनाए जा सकते हैं.

इन फेस पैक से मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

मसूर की दाल का फेस पैक

मसूर दाल का फेस पैक स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ गर्मियों में होने वाली टैंनिग की समस्या को भी दूर रखेंगा. इसे बनाने के लिए आप मसूर दाल को हल्का भून लें. इसमें हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी भी मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छे से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं. ये फेस पैक आपकी स्किन के दाग-धब्बे को दूर रखेगा.

केसर जायफल का फेस पैक

केसर जायफल का फेस पैक स्किन में नेचुरल ग्लो लाने, पिग्मेंटेशन कम करने और दाग-धब्बे हटाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं. जिन लोगों को स्किन में इस तरह की समस्या रहती है, वह केसर जायफल का फेस पैक लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए केसर को दूध में भिगो दें, जायफल को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. इसमें थोड़ा बेसन और केसर वाला दूध मिलाकर लगा लें. इसे लगाने के लिए थोड़ा सावधान रहें क्योंकि केसर जायफल की तासीर गर्म होती है. इसे हफ्ते में दो बार लगाएं.

खीरा फेस पैक

गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के लिए खीरा फेस पैक से बढ़िया कुछ नहीं है. खीरा फेस पैक बनाने के लिए खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. उसका स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब एक बाउल में 2 चम्मच ओट्स डालें, और खीरे का तैयार पेस्ट मिलाकर बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब खीरा का फेस पैक बनकर तैयार है. ये फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ ठंडक भी देगा.

यह भी पढ़ें: चावल का पानी फाइन लाइन्स कम करता! फॉलो करें Japanese Skincare रूटीन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments