HomeExplainersदवाओं पर कंपनियां क्यों बनाती है सीधी लाइन? डिजाइन है या फिर...

दवाओं पर कंपनियां क्यों बनाती है सीधी लाइन? डिजाइन है या फिर कोई और वजह

Why Tablets Have Line in Middle: कभी बीमार होते हैं, तो हम दवा का सेवन करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने दवा में मौजूद हल्की लाइन पर गौर किया है? क्या आप जानते हैं कि आखिर ये लाइन क्यों तैयार की गई होती है और इसे क्या कहते हैं.

Why Tablets Have Line in Middle: कभी बीमार होते हैं, तो हम दवा का सेवन करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने दवा में मौजूद हल्की लाइन पर गौर किया है? क्या आपके मन में ऐसा सवाल आया कि आखिर ये लाइन क्यों होती है? आप अधिकतर ऐसी लाइन कई दवाओं पर देख लेते होंगे. क्या ये सिर्फ एक डिजाइन के लिए तैयार किया गया है या फिर इसके पीछे कुछ और वजह है.

दरअसल कुछ लोगों का मानना है कि ये महज एक डिजाइन है. इसलिए इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत है. मेडिकल की भाषा में इसे स्कोर लाइन कहा जाता है. यानी ये एक ऐसी लाइन होती है जो दवाई को बराबर मात्रा में टूटी है या फिर नहीं उसके लिए बनाई जाती है.

क्यों होती है दवा में लाइन?

कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये स्कोर लाइन होती है. अब सवाल आता है कि आखिर इस स्कोर लाइन को क्यों बनाया जाता है, तो इसके पीछे का कारण है कि कई बार डॉक्टर आधी गोली लेने की सलाह देते हैं. लेकिन पैकट में पूरी ही गोली दी जाती है. इस कारण से आप उसे तोड़ेंगे और कहीं गलत मात्रा में उसे न तोड़ लें इस कारण से उसमें स्कोर लाइन बनाई जाती है. ताकि उसे बराबर हिस्से से तोड़ा जा सके. मरीज को सही से डोज मिले इसलिए गोली बनाते समय ये लाइन बनाई जाती है.

कई दवाओं पर नहीं होती स्कोर लाइन

वहीं ऐसा नहीं है कि आपको ये स्कोर लाइन हर दवा पर मिल ही जाएगी. कई दवा ऐसी भी होती हैं जिनमें स्कोर लाइन नहीं होती है. अगर आप किसी ऐसी दवा का सेवन कर रहे हैं, जिसमें इस तरह की लाइन न दिखे तो इसका मतलब साफ है कि उस दवा को नहीं तोड़ना है.यानी आप उसे आधा लेंगे तो उसका असर नहीं होगा या फिर अगर होगा भी तो कम होगा. दरअसल कुछ दवाई ऐसी होती हैं जिनमें एंटरिक कोटेड या फिर सस्टेन्ड रिलीज होजा है.

जिसके कारण अगर आप उसे आधा तोड़ भी देंगे तो इस दवा के साइड अफेक्ट्स का रिस्क काफी अधिक बढ़ सकता है. हालांकि दवा पर अगर स्कोर लाइन दिखाई देती है तो आप उसे तोड़ सकते है. फिर उसमें कोई हर्ज नहीं. इसलिए अब आपको अगर स्कोर लाइन दवा पर दिख जाए तो समझ जाइए कि ये कोई डिजाइन नहीं है इसे स्कोर लाइन कहा जाता है. ये दवा की स्कोरिंग के लिए दिया जाता है. जिसकी मदद से दवा को सही मात्रा में तोड़ा जा सके औऱ मरीज को पूरा लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें: गैस और एसिडिटी में क्या फर्क होता है? डॉक्टर से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

गैस और एसिडिटी में क्या फर्क होता है? डॉक्टर से जानें

Difference Between in Gas and Acidity: आप रोजाना अपनी बातचीत में किसी न किसी व्यक्ति को ये कहते सुन ही लेंगे कि गैस बन रही है.

सुबह उठते ही क्यों होने लगता एड़ियों में दर्द? कहीं इस बीमारी का तो संकेत नहीं

Morning Heel Pain: कुछ लोग जब सुबह उठते हैं, तो एड़ियों में दर्द के एहसास के साथ उठते हैं. अगर ऐसा दर्द आपको हो रहा है? इसे हल्के में न लें.

पेन किलर लिया और दर्द गायब, जानें कैसे होता है ये कमाल?

How Pain Killer Works: जब हमारी बॉडी पेन होती है तो हम पेन किलर लेकर रिलीफ पा लेना चाहते हैं. ऐसा होता भी है जब हम पेन किलर ले लेते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रोजाना सुबह-शाम बस 10 मिनट करें ये योगासन, चिलचिलाती धूप का बॉडी पर नहीं होगा असर

Cooling Yoga Poses For Summer: योग शरीर के तापमान को तुरंत कम करते हैं, जिससे गर्मी और लू के प्रभाव में कमी आती है.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Heatwave से बच्चे सावधान!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. साल 2026 के अंत तक हर जिले में होगा ब्लड बैंक.

इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर बनाएं फेस पैक, डलनेस और टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

Best face pack for glowing skin: अगर आप भी गर्मी में इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो घर के बने ये फेशियल बड़े काम आएंगे.

हाय गर्मी! हीट स्ट्रोक से लोगों का हाल बेहाल, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

How to prevent heatstroke: मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोग चिलचिलाती हुई गर्मी से परेशान है. इससे बचने के लिए कई उपाय खोज रहे हैं.

Recent Comments