होमHealth Newsदवाओं की क्वालिटी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब हर दवा की...

दवाओं की क्वालिटी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब हर दवा की होगी सख्त जांच

Drug Quality, Research, and Patient Safety: भारत में दवाओं की क्वालिटी, रिसर्च और मरीजों की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में Indian Pharmacopoeia Commission ने खास Mou साइन किया है.

Drug Quality, Research, and Patient Safety: भारत में दवाओं की क्वालिटी, रिसर्च और मरीजों की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. अब इसी कड़ी में इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (Indian Pharmacopoeia Commission) ने फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल्स ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हाजिपुर (NIPER) के साथ एक अहम समझौते (Mou) साइन किए हैं.

इन समझौतों के अनुसार अब देश में सस्ती और अच्छी क्वालिटी की दवाएं उपलब्ध होंगी. यही इस समौझेते का मकसद भी है. साथ ही रिसर्च को बढ़ावा देना और मरीजों की सुरक्षा को मजबूत बनाना है.

किन दवाओं को किया जाएगा बेहतर?

सवाल आता है कि आखिर किन दवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम चल रहा है, तो इसमें IPC और PMBI द्वारा किए गए समझौते के तहत जो दवाएं जन औषधि केंद्रों पर मिलती हैं, उनकी क्वालिटी को और बेहतर करने का कार्य किया जाेगा. इतना ही नहीं समय-समय पर दवाओं के सैंपल लेकर उनकी जांच IPC द्वारा की जाएगी. साथ ही, इन केंद्रों पर सही तरीके से दवाओं के इस्तेमाल (Rational Use) को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि मरीजों को सही दवा सही तरीके से मिल सके.

खास QR कोड लगाने का फैसला

वहीं दवाओं के साइड इफेक्ट्स होते हैं, जिसकी जानकारी देने के लिए भी खास कदम उठाए जाने वाले हैं. समझौतों के तहत जन औषधि केंद्रों पर एक खास तरह का QR कोड लगाया जाएगा. साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी लगाया जाएगा. इससे लोग अपनी शिकायत आसानी से पहुंचा सकेंगे या फिर किसी जानकारी को साझा कर पाएंगे. ऐसे कदमों से मरीजों की सुरक्षा और भी मौजूद होगी. साथ ही फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों के लिए ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

दवाओं को बेहतर बनाया जाएगा

वहीं ये समजौता रिसर्च और शिक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है. यानी इस साझेदारी से नई दवाएं, बायोलॉजिक्स और एडवांस थेरेपी. जैसे सेल और जीन थेरेपी पर रिसर्च की जाएगी. इसी के साथ दवाओं में मौजूद हानिकारक तत्वों की पहचान और उनके असर को समझने पर काम भी किया जाएगा.

ताकि दवाओं के लिए बेहतर और सुरक्षित मानक तय किए जा सकें. दोनों संस्थान मिलकर ट्रेनिंग, वर्कशॉप, सेमिनार और रिसर्च प्रोग्राम भी आयोजित करेंगे. साथ ही, छात्रों के लिए इंटर्नशिप और फेलोशिप के मौके भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे फार्मेसी के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कुल मिलाकर, ये समझौते भारत के हेल्थकेयर सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जिससे लोगों को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद इलाज मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: अब डेंगू से नहीं होगी मौत! 3-5 साल में आएगा बड़ा इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments