होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi को महज 30 साल की उम्र में कैसे आया Heart attack.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi को महज 30 साल की उम्र में कैसे आया Heart attack. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. क्या तंबाकू और शराब न पिने से आप Cancer से बच सकते हैं? इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. weight loss injections काफी पॉपुलर हो चुके हैं… लेकिन बढ़ती demand के साथ इनकी fake copies भी तेजी से बाजार में आ रही हैं. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरी VIDEO

पहले सेगमेंट में जानेंगे हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे?

हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का महज 30 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया…
बताया जा रहा है कि उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है. इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों हो रहा है? Divyanka Sirohi की Death 21 अप्रैल को उनके गाजियाबाद स्थित घर पर हुआ.
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनकी मौत ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि 
क्या अब हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही?

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे तंबाकू-शराब नहीं पीते तो हो सकता मुंह का कैंसर

तंबाकू और शराब का सेवन न करने की सलाह तो आपने कई बार सुनी होगी… क्योंकि कहा जाता है कि इससे मुंह का कैंसर हो सकता है. लेकिन बड़ा सवाल ये है.
क्या जो लोग इन चीजों का सेवन नहीं करते… क्या वो पूरी तरह सुरक्षित हैं? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.क्या बिना तंबाकू और शराब के भी मुंह का कैंसर हो सकता है?
जवाब है. हाँ. कई लोग मानते हैं कि अगर वो तंबाकू या शराब नहीं लेते, तो उन्हें कैंसर का खतरा नहीं है. लेकिन हकीकत इससे अलग है. मुंह का कैंसर सिर्फ इन आदतों की वजह से ही नहीं… बल्कि कई और कारणों से भी हो सकता है.

कैसे होता है मुंह का कैंसर?

मुंह के अंदर मौजूद सेल्स में जब असामान्य बदलाव शुरू होते हैं, तो ये धीरे-धीरे कंट्रोल से बाहर होकर बढ़ने लगते हैं.यही बदलाव आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकते हैं.हालांकि तंबाकू और शराब इसके बड़े कारण माने जाते हैं… लेकिन ये अकेले जिम्मेदार नहीं हैं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे बाजार में बिक रहे वेट लॉस इंजेक्शन

तेजी से वजन घटाने के लिए लोग अब injections का सहारा ले रहे हैं.
लेकिन क्या आपको पता है. बाजार में fake weight loss injections की भरमार हो चुकी है? और सबसे खतरनाक बात —
आपको पता भी नहीं चलता कि जो injection आप ले रहे हैं,वो असली है या नकली! आजकल Mounjaro जैसे weight loss injections काफी पॉपुलर हो चुके हैं…
लेकिन बढ़ती demand के साथ इनकी fake copies भी तेजी से बाजार में आ रही हैं. हाल ही में भारत में करोड़ों रुपये के नकली injections पकड़े गए… जो लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

नकली injections क्यों हैं खतरनाक?

डॉक्टर्स के अनुसार fake injections बेहद dangerous हो सकते हैं. इनमें असली दवा की जगह insulin हो सकता है, या फिर जहरीले chemicals जैसे mercury या harmful substances भी हो सकते हैं. कई बार इनमें bacteria contamination भी पाया जाता है. ऐसे injection लेने से low sugar (hypoglycemia), infection, organ damage, यहां तक कि coma या मौत का खतरा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Heatwave से बच्चे सावधान!

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments