होमHealth Newsअब डेंगू से नहीं होगी मौत! 3-5 साल में आएगा बड़ा इलाज

अब डेंगू से नहीं होगी मौत! 3-5 साल में आएगा बड़ा इलाज

Dengue Treatment: भारत सरकार स्वास्थ के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में डेंगू जैसी गंभीर बीमारी को लेकर तैयारी जारी है.

Dengue Treatment: भारत सरकार स्वास्थ के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में डेंगू जैसी गंभीर बीमारी को लेकर तैयारी जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले कुछ समय में देश में न सिर्फ डेंगू का टीका उपलब्ध करवाया जाएगा, बल्कि इसका सस्ता और असरदार इलाज उपलब्ध करवाने की योजना की जा रही है.

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले 3 से 5 साल के अंदर भारत में डेंगू के इलाज के नए तरीके मरीजों तक पहुंचाए जा सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक डेंगू को लेकर खास दवा मौजूद नहीं थी. लेकिन जल्द इस दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है.

अस्पताल में भर्ती होने की नहीं पड़ेगी जरूरत

डेंगू के इलाज के लिए पहले तक अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आती थी. लेकिन अब नई वैक्सीन को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इस वैक्सीन को ऐसे तैयार किया जा रहा है कि मरीज को संक्रमण के शुरुआती 4 से 5 दिन में अगर वैक्सीन दी जाए तो उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि इंजेक्शन और खाने वाली दवा पर फिलहाल रिसर्च चल रही है.

जानकारी के अनुसार इस रिसर्च को भारत की कई रिसर्च संस्थाएं और इंटरनेशनल संगठन मिलकर काम कर रहे हैं. खासतौर पर ड्रग फॉर नेगलेक्टेड डिजीज इनीशिएटिव (DNDi) और ट्रांसलेशन हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) जैसी संस्थाएं ही दवाओं के टेस्ट और उनकी डेवलपिंग में खास भूमिका निभा रही हैं.

वैक्सीन पर भी तेजी से हो रहा काम

इसी के साथ सिर्फ इलाज ही नहीं, डेंगू वैक्सीन पर भी तेजी से काम हो रहा है. जानकारी के अनुसार हाल ही में एक विदेशी कंपनी की वैक्सीन को भारत में 4 से 60 साल के लोगों के लिए मंजूरी मिल चुकी है. इसके अलावा भारत की अपनी वैक्सीन “DengiAll” भी अंतिम चरण के ट्रायल में है, जिसे 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है.

वहीं भारत में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और यह दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल हैं. साल 2023 में ही देश में करीब 2.89 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि असली संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है. कुल मिलाकर, डेंगू से लड़ाई में भारत अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है.जहां आने वाले समय में लोगों को बेहतर इलाज, सस्ती दवाएं और प्रभावी वैक्सीन मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: हर नागरिक को मिलेगा सस्ता इलाज, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता; केंद्रीय मंत्री का ऐलान!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

How to get fit at 80 years old: शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Recent Comments