होमWellnessFitnessगर्मी में योग करने के अनेकों फायदे, बस इन गलतियों को करने...

गर्मी में योग करने के अनेकों फायदे, बस इन गलतियों को करने से बचें

Summer Yoga Mistakes: योग सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन गर्मी में इसे सही तरीके से करना जरूरी हो जाता है.

Summer Yoga Mistakes: योग करना शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही मानसिक शांति के लिए भी जरूरी है. इसलिए चाहे गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में योग करना चाहिए. लेकिन इसके साथ ही कुछ सावधानियां रखनी भी जरूरी होती है.

कई लोग योग के लिए एक जैसा रूटीन रखते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है. इसी बात का ध्यान रखना है. गर्मी में योग करते समय थोड़ा सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. योग सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन गर्मी में इसे सही तरीके से करना जरूरी हो जाता है. क्योंकि भले योग शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है लेकिन योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन मूवमेंट तेज होता है जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है. वहीं अगर अगर आप गर्म वातावरण में लापरवाही के साथ योग करते हैं तो यह आपको फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है. इसिलए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.

योग करने के फायदे

रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी और मशल्स में मजबूती आती है. साथ ही स्ट्रेस कम होता है और फोकस बढ़ता है. योग शरीर को बीमारियों से लड़ने के लायक बनाता है. वजन कंट्रोल करता है, दिल की बीमारियों को दूर रखता है, और नींद को बेहतर बनाता है.

गर्मी में योग करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

  • सुबह योग करना बेहतर माना जाता है. योग के लिए यही समय सही रहता है, लेकिन गर्मियों के दिनों में पूरी तरह खाली पेट योग करना सही नहीं माना जाता. ऐसा करने से चक्कर या फिर कमजोरी की समस्या हो सकती है. इसिलए सुबह योग करें लेकिन थोड़ा हल्का-फुल्का खाना के बाद 10-15 मिनट के इंतजार के बाद योग करना बेहतर रहेगा.
  • गर्मी में धूप बहुत तेज होती है. सुबह के समय ही सूरज सर पर आ जाता है. इसलिए बाहर योग न करें. अगर किसी गार्डन में योग कर रहे हैं तो ध्यान दें कि छाया के स्थान पर योग करें. धूप या फिर गर्म वातावरण में योग करने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए हमेशा ठंडी और छायादार जगहल का चुनाव करें.
  • योग के दौरान पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. योग से पहले और बाद में भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
  • गर्मी में शरीर आलस और थका-थका सा रहता है. इसलिए हल्के और आरामदायक आसन करने चाहिए. इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही योगासन करें.
  • योग करने के लिए सही समय का चुनाव करना बेहद जरूरी हो ता है. इसलिए हमेशा सुबह पांच बजे से पहले ही योग कर लें, क्योंकि गर्मियों के दिनों में सुबह 6 बजे ही सूरज सिर पर आ जाता है. और चारों तरफ का वातावरण गर्म हो जाता है. वहीं शाम के समय 6 या 7 बजे के बाद योग करना सही रहता है. इस वक्त तक मौसम ठंडा हो जाता है.
  • अगर योग करते समय चक्कर, थकान या कमजोरी जैसा महसूस हो तो, वहीं योग करना बंद कर दें. इन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. नहीं समस्या ज्यादा बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: रोजाना सुबह-शाम बस 10 मिनट करें ये योगासन, चिलचिलाती धूप का बॉडी पर नहीं होगा असर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments