होमWellnessFitnessरोजाना सुबह-शाम बस 10 मिनट करें ये योगासन, चिलचिलाती धूप का बॉडी...

रोजाना सुबह-शाम बस 10 मिनट करें ये योगासन, चिलचिलाती धूप का बॉडी पर नहीं होगा असर

Cooling Yoga Poses For Summer: योग शरीर के तापमान को तुरंत कम करते हैं, जिससे गर्मी और लू के प्रभाव में कमी आती है.

Cooling Yoga Poses For Summer: गर्मियों में योग-एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है. आलस, गर्मी और उमस के कारण किसी प्रकार की कोई एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता. लेकिन अगर आपने योग करना छोड़ दिया तो आपकी सेहत खराब हो सकती है. इसलिए आपको कुछ आसान योग करने चाहिए जिससे गर्मी महसूस न हो.

योग करने के अनेकों फायदे हैं. योग शरीर के तापमान को तुरंत कम करते हैं, जिससे गर्मी और लू के प्रभाव में कमी आती है. साथी ही आलस और चिड़चिड़ापन कम होता है. मानसिक शांति मिलती है. इसलिए गर्मी हो या फिर सर्दी योग स्किप नहीं करने चाहिए. योग गर्मी में होने वाली अनेकों समस्या को भी कम करने में मदद करता है. गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से योग के माध्यम से शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा और शरीर स्वस्थ रहते हैं.

गर्मी के लिए बेस्ट योगासन

वृक्षासन

वृक्षासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों को एकसाथ जोड़ लें. अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, अब एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर की जांघ पर रखें. इसके बाद दोनों हाथों को नमस्ते की मुद्रा के ऊपर तक लेकर जाएं. गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं. आप इस योग को अपनी सुविधा के अनुसार करें.

बद्ध कोणासन

बद्ध कोणासन करने के लिए जमीन पर बैठें और घुटने मोड़कर दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें. इसके बाद दोनों हाथों से पैरों को पकड़कर ऊपर नीचे करते हुए हिलाएं. बद्ध कोणासन करने से शरीर को ठंडा रखने, तनाव कम करने और मानसिक शांति के लिए सबसे अच्छा आसन है.

मत्स्यासन

मत्स्यासन करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और पैरों को मिलाकर रखें. दोनों हाथों को हिप्स यानि कूल्हों के नीचे रखें, फिर कोहनियों पर दबाव डालते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर के ऊपरी हिस्से को जमीन से टिकाएं. ये योगासन पाचन में सुधार करता है, स्ट्रेस कम करता है, और गर्दन-कंधों की अकड़न दूर कर शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें: घुटनें और मसल्स में आ जाएगी फ्लेक्सिबिलीटी, अपनाएं ये आसान योगासन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments