होमHealth Newsसेक्स पावर बढ़ाने के लिए खाई दवाई, ओवरडेज से हुई युवक की...

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए खाई दवाई, ओवरडेज से हुई युवक की मौत! जानें ऐसी दवा कितनी सुरक्षित?

Gurugram Death Rohit Lal: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. दरअसल एक 29 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.

Gurugram Death Rohit Lal: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. दरअसल एक 29 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. बताया गया कि युवक गुरुग्राम में सेक्टर 53 स्थित अपने पीजी फ्लैट में रहता था. जहां से उसका शव बरामद हुआ. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का सेवन करने से हुई.

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम रोहिल लाल बताया गया. रोहित गुरुग्राम के इस फ्लैट में किराए पर अकेले रहते था. वहीं इस घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ. जिस समय रोहित का एक कलीग उसे घर पर लेने के लिए पहुंचा. क्योंकि दोनों साथ में ही ऑफिस जाते थे और रोहित उस दिन ऑफिस जाने के लिए फोन नहीं उठा रहा था.

पुलिस को दी गई सूचना

वहीं क्योंकि रोहित फोन नहीं उठा रहा था तो दोस्त उसके घर पहुंचा था. उससे किसी भी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां उन्हें रोहिच का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने रोहित के कमरे की तलाशी लेना शुरू किया. जहां उन्हें उसके कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं मिली. सात ही कई हेल्थ सप्लीमेंट्स मिले. जिसके कारण इसके ओरडोज की आशंका जताई जा रही है. इस मामले के सामने आने के बाद ये सवाल सामने आ रहा है कि सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा से कैसे मौत हो सकती है?

कैसे हो गई मौत?

ऐसे मामलों पर डॉक्टरों का कहना है कि ये ऐसी दवाएं खास तौर पर शरीर में जाने के बाद ब्लड फ्लो पर अफेक्ट डालती है. क्योंकि ऐसी दवाएं तभी दी जाती है जब किसी व्यक्ति को इरेक्शन से जुड़ी समस्या हो, तो ये उस समस्या में काफी काम आती है. लेकिन इसे साधार लोग पावर बढ़ाने या फिर परफॉमेंस बञढ़ाने का तरीका मान लेते हैं. अक्सर ऐसी दवा तब दी जाती है जब डॉक्टर आपको इसे लेने की सलाह दे.

बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल जोखिम भरा साबित हो सकता है. इसके पीछे का कारण भी साफ है कि हर व्यक्ति का शरीर अलह है. इस कारण से किसी व्यक्ति को ये सूट करे या फिर नहीं ये भी निर्भर करता है. खासतौर पर कई लोग पहले से ही दिल की समस्या से ग्रसित होते हैं. ब्लड प्रेशर यहां तक की कई अन्य समस्याओं का शिकार होते हैं. ऐसे में आप इसका गलत मात्रा में सेवन कर लें तो आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है. यहां तक की जान भी जा सकती है. जैसा कि इस मामले में देखने को मिला.

ऐसी दवाओं के होते हैं साइड इफेक्ट्स

आपको बता दें कि ऐसी दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. इस कारण इसे हल्के में लेना भी काफी गंभीर साबित हो सकता है. कई लोगों को सिरदर्द, चक्कर आना, चेहरे पर लालिमा तक शामिल सकते हैं. इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये दवा ब्लड वेसल्स फैलाती हैं. यही कारण है कि शरीर में रिएक्शन नजर आने लगते हैं. कई केस में देखा गया है कि लंबे समय तक असर बना रहता है. नतीजा परेशानी बनी रहेगी. ऐसे में अगर लक्षण असमान्य हो या फिर अधिक देर तक रहे तो डॉक्टर से जांच करवाना बहुत जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: OverThinking से हो जाती हाई BP की समस्या! जानें कैसे बचें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments